फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cyber thugs withdraw money from account of youth in Sonipat of Haryana

साइबर ठगी: परिचित बनकर किया फोन, खाते में पैसे डालने की बात कहकर भेजा मैसेज, क्लिक करते ही 89 हजार 990 रुपये उड़ाए

Tue, 04 Jan 2022 09:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 04 Jan 2022 09:26 PM IST
सार

साइबर ठगी के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। ठग हर बार कोई नया तरीका अपनाकर आम जन को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऑनलाइन ट्रांजेक्सन के लिए बहुत सारे एप उपलब्ध हैं, लेकिन लोग इन एप्स के बारे में जानकारी के अभाव में ठगी का शिकार हो रहे हैं। कई मामले ऐसे सामने आते हैं जिनमें सामने वाला परिचित बनकर खाते में पैसे डालने की बात कहता है।

विज्ञापन
Cyber thugs withdraw money from account of youth in Sonipat of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव बढ़मलिक स्थित दुर्गा कॉलोनी में रह रहे युवक को झांसे में लेकर उसके जीजा के खाते से 89 हजार 990 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत राई थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के जिला खगड़िया के गांव शिरनिया फिलहाल दुर्गा कॉलोनी निवासी कौशल मिश्रा ने झांसे में लेकर ठगी करने का आरोप लगाया है। कौशल मिश्रा ने राई थाना पुलिस को बताया कि 2 जनवरी को उसके पिता दिनेश मिश्रा ने उसे फोन कर एक नंबर दिया था। साथ ही कहा था कि इससे बात कर लेना, यह उसके खाते में 20 हजार रुपये डालेगा।
विज्ञापन


उसने पिता द्वारा दिए गए नंबर पर कॉल की तो उसने गूगल-पे नंबर देने को कहा। जिस पर उसने अपना गूगल-पे नंबर बता दिया। व्यक्ति ने उसे दो रुपये भेजने के बाद कहा कि इस खाते में 10 हजार रुपये भी नहीं है, ऐसे में वह इसमें पैसे नहीं डाल सकता। उसने दूसरा गूगल-पे नंबर देने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद उसने साथ रहने वाले अपने जीजा प्रीतम झा का नंबर उसे दे दिया। व्यक्ति ने उसके जीजा के पास मैसेज भेज दिया। जिस पर क्लिक करते ही उसके जीजा के खाते से छह बार में 89 हजार 990 रुपये ट्रांसफर हो गए। पैसे निकलने का मैसेज मिलने के बाद उसे ठगी का पता लगा। जिस पर राई थाना पुलिस को अवगत कराया।

खाते में कम पैसे होने की बात कहने पर भी नहीं हुआ ठगी का अहसास

कौशल मिश्रा का कहना है कि ठग ने जब उसके खाते में दो रुपये डालने के बाद कहा कि इस खाते में दस हजार से कम रुपये है। उसके बावजूद वह समझ नहीं पाया कि उसके उस व्यक्ति को उसके खाते के पैसों की जानकारी कैसे लगी। उसने दूसरा नंबर मांगा, जिसके बाद उसने अपने जीजा का नंबर दे दिया। 

पिता को परिचित बनकर कहा था खाते में डालने है पैसे 

कौशल मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने उसके पिता दिनेश मिश्रा को कॉल कर कहा था कि वह उनका परिचित बोल रहा है। उसे किसी से पैसे मंगवाने है। उसके बाद उसने पिता ने उसका नंबर दिया था। ठग ने उन्हें झांसे में लेकर वारदात को अंजाम दिया। 

दुर्गा कॉलोनी में रहने वाले श्रमिक के साथ ठगी का मामला सामने आया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। ठगी के आरोपी का पता लगाने के लिए साइबर टीम की भी मदद ली जाएगी। - इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, राई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed