{"_id":"e4220fb0eb92616b52f8e3c4888225c3","slug":"crime-news-hindi-news-775","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी पकड़े गई बिजली विभाग की टीम को बनाया बंधक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी पकड़े गई बिजली विभाग की टीम को बनाया बंधक
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sat, 09 Jan 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलदीप कॉलोनी खरखौदा में हो रही बिजली चोरी को रोकने पहुुंची निगम की टीम को न केवल बंधक बनाया गया, बल्कि टीम द्वारा कार्रवाई करने की बात कहने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने निगम के एसडीओ की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसडीओ, बिजली निगम युद्धवीर ने दी शिकायत में बताया कि बिजली चोरों को पकड़ने के लिए टीम का गठन कर शहर में भेजा था। टीम की ओर से वार्ड-9 की कुलदीप और महावीर कॉलोनी में मीटरों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान जेई कृष्ण ने एक मकान में बिजली चोरी होते देखी तो उसकी वीडियो रिकार्डिंग कर ली। इसी दौरान मकान मालिक रमेश आया ओर जेई कृष्ण के साथ झगड़ने लगा। थोड़ी देर बाद दो अन्य महिलाएं भी आईं और जेई के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। जब जेई कृष्ण कागजी कार्रवाई करने लगा तो उन लोगों ने कागज छीनकर फाड़ने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब टीम सदस्य वहां से वापस आने लगे तो उक्त लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया। इस दौरान स्टाफ को जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजलीकर्मियों को छुड़वाया। पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।