{"_id":"1c1ce9535cc387231d86ee5eb3310531","slug":"crime-news-hindi-news-726","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के मामले की जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के मामले की जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sun, 27 Dec 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलरूप से पानीपत और फिलहाल साफियाबाद की रहने वाली एक महिला ने आईजी और पुलिस अधीक्षक के नाम शिकायत लिखकर अपने पिता और उसके दोस्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसके पति के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने अंतरजातीय विवाह किया था, इसीलिए प्रताड़ित किया जा रहा है।
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 3 अप्रैल को साफियाबाद निवासी संदीप उर्फ संजय के साथ उसने अंतरजातीय विवाह किया था। आरोप है कि 19 जुलाई को उसके पिता और उनके दोस्त उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ पानीपत ले गए थे। आरोप लगाया कि पानीपत पहुंचकर दोस्त ने उसे घर में रख लिया और रात को ही करनाल ले जाकर दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी दी।
23 जुलाई को प्रदीप ने उसके द्वारा 3-4 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की झूठी शिकायत भी दिलवाई थी, यह मामला पानीपत की अदालत में विचाराधीन है। वह 3 अगस्त को वहां से भाग आई थी। इसके बाद संजय और उसने अदालत में याचिका लगाकर पुलिस प्रोटेक्शन भी हासिल की थी। आरोप है कि 11 अगस्त को उसने आरोपी पिता के दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
इसके बाद 2 नवंबर को भी उसने पानीपत कोर्ट में चल रहे झूठे दुष्कर्म की शिकायत के मुकदमे में अदालत के समक्ष बयान दर्ज कराए थे कि पिता के दोस्त ने दबाव बनाकर झूठी शिकायत दिलवाई थी। इसके बाद से ही पिता के दोस्त रंजिश रखे था और इसी रंजिश में उसने 3 नवंबर को उसके पति के खिलाफ एक महिला द्वारा गन्नौर थाने में दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज करा दिया। शिकायतकर्ता ने गुहार लगाई है कि उसके पति के खिलाफ दुष्कर्म के केस की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषी पिता ओर उनके दोस्त के खिलाफ कार्रवाई की जाए।