फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime news

सरपंच पद के प्रत्याशी के छोटे भाई का हत्यारोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Dec 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 16 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
आईजी स्टाफ ने टीम ने बिचपड़ी में सरपंच पद के प्रत्याशी के छोटे भाई की गोली मारकर हत्या करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहित उर्फ सोनू निवासी गांव बिचपड़ी है। जिसे पुलिस ने अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। नौ महीने पहले किसी मामूली बात को लेकर हुए झगड़े में पवन ने मनोज नामक व्यक्ति की टांग तोड़ दी थी। इसी रंजिश में गुरुवार रात मनोज के भतीजे नीरज, उसके दो साथियों बिट्टू और नवीन ने गोली मारकर पवन की हत्या कर दी। गत 24 सितंबर को नरेंद्र निवासी बिचपड़ी की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। बाद में छानबीन का काम आईजी स्टाफ टीम को सौंपा गया। जिस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना के उक्त आरोपी मोहित उर्फ सोनू को गांव बिचपड़ी की सीमा से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। शीघ्र ही घटना मे संलिप्त अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed