{"_id":"7c5e07fdf53f610206c0021ef0294336","slug":"crime-news-hindi-news-672","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Wed, 16 Dec 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता कॉलोनी में एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मामला यूं तो दो दिन पुराना है, लेकिन पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज किया था। पिता की शिकायत पर युवक की पत्नी, साला और साले की पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार भी कर लिया है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
मूलरूप से गांव पट्टीब्राह्मणान फिलहाल आबाद जनता कॉलोनी निवासी राजकुमार ने रविवार रात जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत खराब होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। शव को सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले किया गया। इस मामले में राजकुमार (35) के पिता कलिराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बेटे को पत्नी मधु, साला और साले की पत्नी परेशान करते थे। इससे तंग आकर राजकुमार ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। शिकायत पर पुलिस ने मधु को नामजद करते हुए तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार को आरोपी मधु को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
ढाई साल पहले हुई थी शादी, ससुराल में ही था रहता
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राजकुमार की मधु के साथ शादी लगभग ढाई साल पहले हुई थी। पुलिस के अनुसार शादी के बाद मधु के साथ राजकुमार उत्तर प्रदेश में अपनी ससुराल में घर जमाई बनकर भी रहा था। हालांकि यहां से मधु वापस सोनीपत आ गई थी। राजकुमार एक सिक्योरिटी एजेंसी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। इन दोनों के कोई बच्चा नहीं था।
विज्ञापन
कलिराम की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। आरोपी पत्नी मधु को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।
-युद्धवीर सिंह, प्रभारी, सिक्का कालोनी चौकी।