फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime news

हिस्ट्रीशीटर ने पंप मालिक से 25 हजार लूटे

Wed, 16 Dec 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 16 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
पुगथला गांव स्थित एक पेट्रोल पंप मालिक से गांव के ही हिस्ट्रीशीटर ने 25 हजार रुपये लूट लिए। साथ में धमकी दी कि 10 लाख और भेज देना नहीं तो जान से मार देंगे। पुलिस ने पंप मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पंप मालिक पुगथला गांव निवासी हरिदत्त ने शिकायत दी है कि उसका पुगथला रोड पर किसान सीताराम सेवा केंद्र नाम से पेट्रोल पंप है। 11 दिसंबर को एक युवक उसके पास आया और उससे कहने लगा कि भाई बुला रहा है। जब हरिदत्त उसके पास गया तो उसने देखा कि उनके गांव का ही रवींद्र वहां खड़ा था। रवींद्र ने हरिदत्त को पिस्तौल दिखाकर एक बाइक पर बैठा लिया और अपने खेत में ले गया। आरोप है कि वहां जाकर रवींद्र ने हरिदत्त की पिटाई की और उसकी जेब में रखे 25 हजार रुपये छीन लिए और 10 लाख रुपए और मांगे। पुलिस ने हरिदत्त की शिकायत पर रवींद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वो ही बदमाश जिसके धोखे में मारा गया था व्यापारी रवींद्र
बता दें कि रवींद्र पुगथला के नाम से मशहूर यह वह ही बदमाश है, जिसके धोखे में पुलिस ने पुगथला के ही व्यापारी रवींद्र को निशाना बनाया था। 21 अगस्त को सोनीपत पुलिस ने गोहाना के पास रवींद्र व्यापारी का एनकाउंटर कर दिया था। इसी मामले में सोनीपत पुलिस के हवलदार प्रदीप की भी गोली लगने से मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed