फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime news

दो दिन के रिमांड पर लिए हिस्ट्रीशीटर

Tue, 08 Dec 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 08 Dec 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
crime news
15 किलोमीटर तक पीछा कर और मुठभेड़ के बाद गांव जाजल के खेतों से गिरफ्तार किए गए आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि तीनों आरोपी एक बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के प्रयास में थे। कुछ समय पहले गोहाना रोड पर संदीप बड़वासनी के साथियों पर हमला करने के बाद से यह उसकी हत्या के फिराक में घूम रहे थे। गिरफ्तार बदमाश मूलरूप से गांव सिवाह, पानीपत फिलहाल गांव रोहट निवासी विकास उर्फ दूधिया, गांव बुपनिया, झज्जर निवासी सुनील उर्फ लिंडी और धर्मसिंह उर्फ धर्मा है। इनके अलावा चौथा आरोपी जोकि खेतों से फरार हो गया था, उसकी पहचान बॉक्सर निवासी बवाना, दिल्ली के रूप में की गई है, हालांकि बॉक्सर अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन


ये है मामला
रविवार को एसआईटी में नियुक्त एएसआई बृजेंद्र टीम के साथ गांव नांगल खुर्द मोड़ पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहा था। सूचना मिली थी कि लाल रंग की कार से बदमाश इधर से निकलने वाले हैं। सूचना पर एक लाल रंग की कार को रुकवाने की कोशिश की गई तो कार सवार युवकों ने पुलिस पार्टी पर चार राउंड फायर किए थे। इसके बाद आईजी स्टाफ, सीआईए, एसआईटी, थाना मुरथल और राई पुलिस की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गढ़मिरकपुर के पास मेरठ रोड पर बदमाशों की गाड़ी को घेर लिया था। गाड़ी के टायर में गोली मारकर उन्हें रोका गया था। बदमाश गाड़ी छोड़कर जाजल गांव के ईख के खेतों में घुस गए थे। यहां से विकास दूधिया, सुनील और धर्मसिंह को काबू कर लिया गया था, जबकि बॉक्सर फरार हो गया था। तीनों के कब्जे से दो तमंचे, पांच कारतूस व तीन खोल बरामद किए गए थे।
विज्ञापन


संदीप बड़वासनी पर दोबारा करना था हमला
पूछताछ में तीनों आरोपियों ने कबूल किया है कि 16 जुलाई को गोहाना रोड पर संदीप बड़वासनी की गाड़ी को टक्कर मारने और बाद में गोलियां बरसाने के मामले में वे तीनों भी शामिल थे। वारदात के बाद से फरार चल रहे इन तीनों बदमाशों ने अब फिर से संदीप बड़वासनी पर हमला करने की योजना बनानी शुरू की थी। हालांकि योजना पर अमल करने से पहले ही वे काबू कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहता है आपराधिक रिकार्ड

आरोपी : विकास दूधिया
वर्ष        अपराध
2008     गांव सेवली में हत्या का प्रयास।
2010     सेठी अस्पताल खरखौदा के चिकित्सक पर जानलेवा हमला।
2010     गांव रेवली के रामनिवास की हत्या का प्रयास।
2011     रोहट गांव में राजपाल की हत्या।
2011     गांव भदाना के शीला की हत्या।
2012     गांव पाक्समा, रोहतक के अक्षय की हत्या में शामिल।
2013     गांव पाक्समा में हत्या प्रयास की घटना को अंजाम दिया।
2013     रोहतक जेल में तीन बार मोबाइल रखा।
2014     गन्नौर से कार लूटी।
2015     जुलाई में संदीप बड़वासनी व उसके साथियों पर जानलेवा हमला किया।
2015    दिल्ली से गाड़ी लूटी।
2015   गांव डाबोदा में हत्या की वारदात की।
2015    खरखौदा में गन हाउस में चोरी के हथियार खरीदना।

आरोपी : धर्म सिंह
2010        गुड़गांव में व्यापारी पर गोली चलाई।
2010     अवैध हथियार रखने के मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार।
2011     सतनाली महेंदरगढ़ से ट्रैक्टर लूटा।
2011     सदर बहादुरगढ़ में हत्यारोपियों को शरण देने व अवैध हथियार रखना।
2015     गांव डाबोदा में हत्या की वारदात।
2015     संदीप बड़वासनी पर हत्या के प्रयास का मामला।

आरोपी : सुनील कुमार
2012     दिल्ली स्थित नांगलोई में शराब फैक्टरी के मैनेजर पर गोली चलाई।
2015     गांव ढाबोदा में हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
2015     गांव बुपनिया में हवाई फायर किया।
2015     गांव बुपनिया स्थित भट्टे ठेकेदार से दस लाख रुपये की चौथ मांगी।
2015     संदीप बड़वासनी पर हत्या प्रयास का मामला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed