{"_id":"ac9e1a97fca1ca49e94d52c48114bd2d","slug":"crime-news-hindi-news-652","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध के साथ शुरू हुआ चोरों का आतंक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धुंध के साथ शुरू हुआ चोरों का आतंक
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Tue, 08 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दियां शुरू होते ही जिले में चोरों का आतंक दिखाई देना शुरू हो गया। सोमवार को जिलेभर में चोरी के तीन मामले सामने आए। इनमें से एक मामला चोरी के प्रयास का है। एक मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है, जबकि तीसरे मामले में शिकायत नहीं मिलने से उसे अब तक दर्ज नहीं किया जा सका है। गौरतलब है कि रविवार रात धुंध अधिक थी, इसीलिए कच्चे क्वार्टर में चोरों ने दो दुकानों में चोरी की कोशिश की, एक में वे सफल भी हो गए।
कच्चे क्वार्टर स्थित एक कपड़ों के शोरूम में चोरी की वारदात सामने आई है।
मामला रविवार रात का है। सोमवार को जब शोरूम खोला गया तो चोरी का पता चला। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। इसी दौरान पता चला कि चोरों ने पड़ोस में ही एक ज्वैलर्स के शोरूम में भी सेंध लगाने की कोशिश की थी, हालांकि ज्वैलर्स के यहां से कुछ चोरी नहीं हो पाया। देर शाम समाचार लिखे जाने तक लिखित शिकायत नहीं मिली थी, इसीलिए पुलिस ने भी मामला दर्ज नहीं किया था।
ब्लू हैवेन के नाम से कच्चे क्वार्टर में कपड़ों का शोरूम है। सोमवार सुबह जब शोरूम पर काम करने वाले युवक वहां पहुंचे तो उन्होंने पाया कि शोरूम में सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। इसकी सूचना तुरंत मालिक को दी गई। मालिक ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शोरूम पर पहुंचकर जांच की। इसी दौरान मौके पर फिंगर एक्सपर्ट की टीम भी बुलाई गई। कुछ ही देर में पता चला कि पड़ोस में निक्की ज्वैलर्स के शोरूम में भी चोरी का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने यहां जांच की तो पता चला कि चोर यहां से चोरी करने में सफल नहीं हुए। इस मामले में जांच अधिकारी सवित कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जांच की थी, लेकिन अभी तक शोरूम मालिक की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि ब्लू हैवेन से कई कंपनियों के महंगे कपड़े चोरी किए गए हैं, जिनमें कोट, ब्लेजर आदि भी शामिल हैं।