{"_id":"1eddee5ba100ad48afbee87ed6e8d3a9","slug":"crime-news-hindi-news-630","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार मंडल के प्रधान लाला यादराम को मारी गोली, हालत गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापार मंडल के प्रधान लाला यादराम को मारी गोली, हालत गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा के थोक किरयाणा व्यापारी और व्यापार मंडल, खरखौदा प्रधान लाला यादराम को सोमवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार फरार हो गए। दुकानदारों ने घायल लाला यादराम को रिक्शे में डालकर पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल को दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर एसपी अभिषेक गर्ग और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन भी घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं डीएसपी प्रदीप और सीआईए प्रभारी इंदीवर के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह किरयाणा सामान के थोक विक्रेता और व्यापार मंडल खरखौदा के प्रधान लाला यादराम अपनी स्कूटी से खरखौदा के दिल्ली मार्ग स्थित मंडी से सब्जी लेकर घर के लिए चला था। जब वह मंडी के गेट पर पहुंचे तो बाइक सवार दो युवक आए और इनमें से एक ने उतरकर लाला यादराम को समाने से गोली मार दी। एक गोली लाला यादराम के सीने में तो दूसरी उसकी बाजू में जाकर लगी। हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार दौड़े और गोलियां लगने से घायल हुए लाला यादराम को रिक्शा में डालकर पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। यादराम के बेेटे नवीन की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों पर मामला दर्ज किया है। नवीन ने पुराने मामले का हवाला देते हुए कहा है कि उसे आरोपियों ने देख लेने की धमकी दी थी। आज सुबह वह अपने पिता के साथ सब्जी लेने गया था। उसके पिता मंडी के गेट पर खड़े थे और वह अंदर सब्जी खरीद रहा था। इसी दौरान दो बाइक सवारों ने उसके पिता को गोली मारी और फरार हो गए। पुलिस ने नवीन के बयान पर राजेश बवाना, संदीप बरोणा, रवि उर्फ लाम्बा, पवन व प्रदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
40 मिनट तक नहीं पहुंची एंबुलेंस
हद तो उस समय हो गई जब करीब 40 मिनट तक सरकारी एंबुलेंस का वेट करते रहे बार-बार फोन करने के बाद भी एंबुलेंस मौके पर 40 मिनट तक भी नहीं पहुंची तो हारकर एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस मंगानी पड़ी और उसके माध्यम से जयपुर गोल्डन अस्पताल में ले जाया गया। जिससे लोगों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति गहरा रोष है।
विज्ञापन
तीन मामलों में 12 आरोपियों पर चल रही है कार्रवाई
लाला यादराम के लड़कों व खुद लाला यादराम के साथ हुई वारदातों के आरोप में दर्ज मामलों में 12 आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई चली हुई है। उनमें जयदीप बरोणा, अतर सिंह बरोणा, पवन मोना, प्रदीप उर्फ पोनी, आकाश उर्फ टोली बरोणा, जितेंद्र बानिया बरोणा, रवि लांबा बरोणा, संदीप काला बरोणा, जयदीप दहिया बवाना, सुनील उर्फ सोनू नाहरी, राजेश बवाना, राहुल प्रधान पूठ दिल्ली के नाम शामिल हैं।
पहले बेटे नवीन को मारी थी गोली
8 अक्तूबर 2014 की शाम को लाला यादराम का लड़का नवीन पुरानी सब्जी मंडी स्थित अपनी दुकान पर काम कर रहा था कि चार युवक आए और उस पर गोली चला दी थी। जिसमें से उसे तीन गोली थी। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद से परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई गई थी।
गवाही पर दी थी धमकी
यादराम के पुत्र नवीन का कहना है कि पिछले दिनों वह सोनीपत कोर्ट में उस पर हुए हमले की गवाही देने गया था। वहां पर रवि उर्फ लांबा, संदीप उर्फ काला, पवन उर्फ मोना और प्रदीप उर्फ पाली सभी बरोणा ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। यह गोली कांड उसी का परिणाम है।
दो बार मिल चुकी धमकी
आठ अक्तूबर 2014 के गोलीकांड के बाद राजेश बवाना ने यादराम को 20 अक्तूबर 2014 को 50 लाख रुपये चौथ देने की धमकी दी थी। जिसके बाद से 24 अक्तूबर को इनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इसके बाद 5 मार्च 2015 को फिर से धमकी मिली कि 30 लाख रुपए दे दो नहीं तो जान से मार देंगे। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपी राजेश और लांबा पर मुकदमा दर्ज किया गया था और दोनों आरोपी जेल में हैं।
सुरक्षा रहती है दुकान पर
बता दें कि जब से लाला यादराम के पुत्र पर हमला हुआ है, उसके बाद से दोनों की सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ही पुलिसकर्मी दिनभर दुकान पर ही बैठे रहते हैं, लेकिन वारदात के समय कोई भी पुलिसकर्मी साथ में नहीं था। बताया गया है कि लाला यादराम खुद ही किसी पुलिस कर्मी को साथ नहीं ले गए थे।
घटना की निंदा की
वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुआनीवाल ने कहा कि खरखौदा में हुई गोली कांड की निंदा करते हैं और उन्होंने पुलिस प्रशासन से दुकानदारों की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएं। इस प्रकार की घटनाओं से व्यापारी वर्ग में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।
व्यापारियों की सुरक्षा कड़ी हो : गर्ग
व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहा कि लाला यादराम के साथ हो रही बार-बार घटनाओं की वे कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को चाहिए कि वे व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाए। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।
आरोपियों को नहीं बख्शा जाएगा : जैन
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने कहा कि गोलीकांड के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। घटना के बाद वे खरखौदा पहुंचे और व्यापारियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन अपना काम कर रहा है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ पुलिस प्रशासन को इस दिशा में कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।
व्यापारी वर्ग असुरक्षित नहीं : पद्म
पूर्व विधायक एवं इनेलो के जिला अध्यक्ष पद्म सिंह दहिया का कहना है कि वे इस घटना की निंदा करते हैं और उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारी वर्ग सुरक्षित नहीं है। आयेदिन हो रहे गोलीकांड व लूटपाट की घटनाओं से साफ हो चला है कि प्रदेश में जंगल राज कायम है और कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है।