फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime news

हुड़दंग करने से रोका तो रईसजादों ने सुरक्षाकर्मियों को कुचला

Tue, 02 Feb 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 02 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
जीटी रोड पर कुराड़ गांव स्थित सुखदेव ढाबे पर होंडा सिटी में सवार तीन रईसजादों ने दबंगई दिखाते हुए दो सुरक्षाकर्मियों को कार से कुचल दिया। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ढाबे के सुरक्षा प्रभारी ताजपुर निवासी सुरेंद्र के बयान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी राजेश कुमार के मुताबिक ताजपुर निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वह सुखदेव ढाबे पर सिक्योरिटी इंचार्ज के तौर पर तैनात है। वहीं गांव दुभेटा निवासी सतेंद्र और चिरस्मी निवासी सुमित कुमार सुरक्षाकर्मी की नौकरी करते हैं। दोनों सोमवार तड़के करीब चार बजे ढाबे के गेट पर तैनात थे। इसी दौरान कार सवार तीन युवक आए और ढाबे के बाहर ही शराब पीकर हुड़दंग करने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। वहीं झगड़ा करने पर उतारू हो गए। इसी बीच आसपास के लोग एकत्र हो गए। आरोपी सुरक्षाकर्मियों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन


योजना के तहत ढाबे पर आए और दोनों सुरक्षाकर्मियां को कुचल दिया
पुलिस के मुताबिक सुबह आठ बजे फिर तीनों युवक होंडा सिटी कार से ढाबे पर पहुंचे। उस समय भी सितेंद्र और सुमित गेट पर तैनात थे। तीनों युवकों ने सीधे कार से दोनों को टक्कर मार दी। चीखपुकार सुनकर जब तक दूसरे सुरक्षाकर्मी आते, तब तक वेे फरार हो चुके थे। घायलों को तुरंत मुरथल रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद सिक्योरिटी इंचार्ज सुरेंद्र के बयान पर कार सवार तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज मांगी, जल्द होंगे आरोपी काबू
मुरथल थाने के जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज मांगी गई है, ताकि आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed