{"_id":"7cdaa5fd79f0ade169167fe07e125588","slug":"crime-hindi-news-914","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान से भरा ट्रक लूटने के चार आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धान से भरा ट्रक लूटने के चार आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर गोहाना पुलिस ने हथियारों के बल पर जीरी से भरा ट्रक लूटने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी विक्की निवासी छान्ना जिला जींद, कुलदीप उर्फ बागरू निवासी किठाना जिला कैथल, वीरेंद्र उर्फ बल्लू निवासी फरमाणा और अमित निवासी खरक जिला रोहतक के रहने वाले हैं।
जोगेंद्र निवासी निवासी ईशापुर खेड़ी फिलहाल जींद रोड गोहाना ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दी कि वह 27 अक्टूबर देर शाम धान से भरे ट्रक को गोहाना से बल्लभगढ़ लेकर जा रहा था। जब वह सोनीपत रोड स्थित लाठ-जौली चौक और बीधल गांव के बीच पहुंचा तो एक इंडिगो चालक ने ट्रक के सामने अपनी गाड़ी लगा दी और उसे रुकने को कहा। ट्रक रोकते ही गाड़ी से पांच युवक हथियार लेकर उतरे और उन लोगों ने उसे बंधक बनाकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। वहीं दो युवक ट्रक लेकर लाखनमाजरा की तरफ चले गए। बाद में बदमाशों ने ट्रक चालक को खानपुर गांव के पास एक सफेदे के पेड़ से बांध दिया और फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में जोगेंद्र के बयान पर सभी आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम व भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।