{"_id":"c9b4c44044e94e1fcefb505e62cd3543","slug":"crime-hindi-news-1065","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 राउंड फायर, 16 गोलियों के निशान, कुख्यात सितेंद्र ढेर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 राउंड फायर, 16 गोलियों के निशान, कुख्यात सितेंद्र ढेर
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Sun, 17 Jan 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भदाना में शनिवार को कुख्यात बदमाश एवं पूर्व सरपंच के पुत्र सितेंद्र उर्फ काला की गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी गई। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 19 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब सितेंद्र फॉर्चुनर गाड़ी में सवार होकर गोहाना से अपने गांव की ओर आ रहा था। हथियारबंद हमलावरों ने पहले तो सितेंद्र की गाड़ी पर कई राउंड फायर किए। इसके बाद गाड़ी से निकलकर भागते सितेंद्र पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे सितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने 50 से अधिक राउंड फायरिंग की है। पुलिस ने देर शाम सितेंद्र के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
भदाना का रहने वाला सितेंद्र उर्फ काला शनिवार को गाड़ी में सवार होकर गोहाना से अपने गांव आ रहा था। वह अभी ककरोई से निकलकर भदाना की तरफ जा रहा था कि रास्ते में तीन गाड़ियों में सवार युवकों ने उसके सामने गाड़ी अड़ा दी। जैसे ही सितेंद्र ने गाड़ी रोकी, बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
गाड़ी पर तीन तरफ से गोलियां चलाई गईं। इस दौरान सितेंद्र गाड़ी में से निकलकर खेतों की ओर भागने लगा। हमलावर भी उसके पीछे-पीछे फायर करते हुए भागे। गाड़ी से लगभग आधा किलोमीटर दूर हमलावरों ने सितेंद्र को ढेर कर दिया और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गई।
सूचना मिलने पर थाना सदर प्रभारी अजय मलिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने सितेंद्र के शव को कब्जे में लेकर जांच की। कुछ देर बाद डीएसपी मुकेश जाखड़ एवं एफएसएल की टीम वारदात स्थल पर पहुंची। दोपहर सितेंद्र का शव सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां से शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने सितेंद्र के भाई जसबीर की शिकायत के आधार पर कुल 19 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें 13 नामजद हैं।
इनके खिलाफ दर्ज किया मामला
पुलिस ने इस मामले में 13 युवकों को नामजद किया है। इसमें अनिल उर्फ लीला, कल्लू बसाना, लवली, अमित, सन्नी, रघबीर, रामकुमार, वरुण, राजबीर, दिलशेर, मनीष, प्रवीण, संजय शामिल हैं। इनमें से अधिकतर गांव भदाना के ही बताए जा रहे हैं।
सितेंद्र के शरीर पर 16 गोलियों के निशान
पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने सितेंद्र पर लगभग 50 राउंड फायर किए हैं। इसमें से 10 गोलियों के लगभग गाड़ी पर मारी गई हैं। वहीं, 16 गोलियों के निशान सितेंद्र के शव पर मिले हैं। हमलावरों की ताबड़तोड़ फायरिंग के चलते ही गाड़ी का पीछे का शीशा भी टूट गया था। गाड़ी की सीटों और छत में भी गोलियां लगी हैं।
हत्या का बदला लेने के लिए वारदात?
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सितेंद्र पर तीन हत्याओं सहित 11 मामले दर्ज थे। सभी मामले हरियाणा और दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज किए गए थे। सितेंद्र के हत्यारोपियों में शामिल अनिल उर्फ लीला के भाई सुनील की हत्या के मामले में भी सितेंद्र नामजद था। दबी जुबान में बताया जा रहा है कि उसी हत्या का बदला लेने के लिए सितेंद्र की हत्या की गई है।
बैड करेक्टर में शामिल था सितेंद्र
सितेंद्र उर्फ काला सोनीपत पुलिस के बैड करेक्टर रिकॉर्ड में था। इस रिकॉर्ड में उन्हीं को रखा जाता है जो कई आपराधिक मामलों में नामजद हो। बिजेंद्र ने सोनीपत और रोहतक में तीन हत्याएं की थी। दिल्ली में भी उस पर चौथ मांगने का मामला दर्ज है।
सितेंद्र पर ये मामले थे दर्ज
जून, 2001 में सिटी सोनीपत में हत्या
2004 में थाना शहर सोनीपत में धोखाधड़ी का केस
नवंबर 2006 में साउथ दिल्ली पुलिस द्वारा शस्त्र अधिनियम में नामजद
अक्टूबर 2008 में क्राइम ब्रांच दिल्ली पुलिस द्वारा धोखाधड़ी में नामजद
अगस्त 2011 में सदर सोनीपत पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र अधिनियम में गिरफ्तार
13 दिसंबर 2011 में गांव के ही अनिल उर्फ लीला के भाई सुनील की हत्या
20 अप्रैल 2012 को गांव ककरोई में चाचा ओम प्रकाश व भतीजे सतीश को गोली मारी
जुलाई 2012 में सदर थाना सोनीपत में चौथ मांगने का मामला
जुलाई 2012 में सदर थाना रोहतक पुलिस द्वारा हत्या के एक मामले में नामजद
फरवरी 2013 में अदालत की अवमानना का मामला दर्ज
फरवरी 2013 में सदर थाना सोनीपत में पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमले का मामला
नवंबर 2013 और अक्टूबर 2013 सदर गोहाना थाना पुलिस द्वारा अवैध हथियार सहित काबू किया गया।
सूचना मिलते ही इलाके की नाकाबंदी कर दी गई थी। मौके पर पहुंच जांच भी की जा चुकी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कई जगहों पर दबिश भी दी गई है।
मुकेश जाखड़, डीएसपी, हेडक्वार्टर