फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime

प्लाट को लेकर ईशापुर खेड़ी में दो समुदाय भिड़े, पथराव में थाना प्रभारी का सिर फूटा

Sun, 20 Dec 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोहाना (साेनीपत)
ब्यूरो/अमर उजाला गोहाना (साेनीपत) Updated Sun, 20 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
crime

जींद जिले की सीमा से लगते गांव ईशापुर खेड़ी में प्लाट को लेकर रविवार सुबह दो समुदायों के लोग आपस में भिड़ गए। 15 मिनट तक जमकर एक-दूसरे पर पथराव किया, जिसमें बरोदा थाना प्रभारी एसआई राजपाल सहित एक दर्जन लोग घायल हो गए। हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने दो राउंड हवा में फायरिंग की।

विज्ञापन


एसडीएम गोहाना धर्मेंद्र सिंह व डीएसपी विनोद कुमार हालात का जायजा लेने पहुंचे और दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर सोमवार को गोहाना बुलाया। गांव में तनाव को देखते हुए फिलहाल 300 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। दोनों पक्षों के बयान मारपीट, पथराव व जान से मारने की धमकी देने के मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि अब तक की जांच से पता चला है कि गांव के अड्डे पर 200 गज जमीन हैं। प्लाट को लेकर अदालत में केस चल रहा है, जहां अब ब्राह्मण समाज के रामप्रसाद के परिजनों ने रेती डाल रखी है। सुबह लुहार समुदाय से सज्जन सिंह पहुंचा। उसने रेती डालने पर ऐतराज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि सज्जन सिंह ने रिवॉल्वर दिखाई, जबकि सज्जन सिंह पक्ष दूसरे पक्ष पर भी यही आरोप लगा रहा है। वहां से सज्जन सिंह अपने घर गया और अपने समुदाय के लोगों को लेकर पहुंच गया। दूसरी तरफ से भी ब्राह्मण समाज के लोग आ गए।

दोनों तरफ से 15 मिनट तक पथराव होता रहा, जिसमें गांव निवासी ब्राह्मण समुदाय की ओर से दीपक, पारस, रमेश, अजय व तूहीराम घायल हो गए, जबकि दूसरे समुदाय से सतबीर, दिनेश, मंजीत, मुकेश, अनिल, कुलदीप, सज्जन सिंह व जसबीर को चोटें आई हैं।

थाना प्रभारी का फूटा सिर, दो राउंड हवाई फायर
पथराव की सूचना मिलते ही बरोदा थाना प्रभारी राजपाल सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को चेतावनी दी कि पथराव रोक दें। इसी बीच एक पत्थर उनके सिर पर आ लगा, जिससे वे लहूलुहान हो गए। हालात बेकाबू होता देखकर पुलिस ने दो राउंड हवाई फायर किए। तब जाकर पथराव बंद हुआ। थोड़ी देर बाद एसडीएम धर्मेंद्र सिंह और डीएसपी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से अलग-अलग बातचीत की।

बीडीपीओ से रिकॉर्ड तलब, आज होगी जांच
एसडीएम ने बीडीपीओ से जमीन का रिकॉर्ड तलब किया है। साथ में दोनों पक्षों को सोमवार को गोहाना बुलाया है। रिकॉर्ड की जांच पड़ताल करने के बाद प्रशासन आगामी कदम उठाएगा।

एसपी ने की मीटिंग, भारी पुलिस बल तैनात
उधर, मामले की सूचना पाकर सोनीपत से एसपी अभिषेक गर्ग बुटाना पुलिस चौकी पहुंचे और डीएसपी विनोद कुमार व दूसरे पुलिस अधिकारियों से गांव के हालात पर चर्चा की। साथ ही गांव में 300 के करीब पुलिसकर्मी तैनात करने की हिदायत दी। खुद डीएसपी गोहाना को हालात पर नजर रखने के लिए कहा।


प्लाट को लेकर ब्राह्मण व लुहार समुदाय के बीच झगड़ा व पथराव हुआ है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जमीन के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। साथ में गांव में हालात को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विनोद कुमार डीएसपी, गोहाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed