{"_id":"61bce0e0b59c9c21f70f0775","slug":"court-sentenced-the-culprits-of-robbing-the-train-to-ten-years-imprisonment","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजा: 2016 में ट्रेन में चाकू दिखाकर मध्यप्रदेश के परिवार से लूटे थे 25 हजार, अब तीन दोषियों को दस साल की कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सजा: 2016 में ट्रेन में चाकू दिखाकर मध्यप्रदेश के परिवार से लूटे थे 25 हजार, अब तीन दोषियों को दस साल की कैद
Sat, 18 Dec 2021 12:41 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:41 AM IST
सार
दोषियों ने ट्रेन में सफर कर रहे मध्यप्रदेश के परिवार के साथ 26 जुलाई, 2016 को लूटपाट की थी, अदालत ने तीनों दोषियों पर तीन-तीन हजार रुपये जुर्माना भी किया है।
विज्ञापन
कोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर।)
- फोटो : iStock
विस्तार
हरियाणा में सोनीपत अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. संजीव आर्य की अदालत ने ट्रेन में लूटपाट करने के मामले में सुनवाई करते हुए तीन आरोपियों को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषियों को दस-दस साल कैद व तीन-तीन हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर तीन माह अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ के गांव मोबई छिपोन निवासी गोविंद ने 27 जुलाई, 2016 को रेलवे पुलिस को बताया था कि वह अपनी पत्नी सरोज, छोटे भाई पुष्पेंद्र व साले पवन के साथ दादर एक्सप्रेस में सवार होकर समालखा, पानीपत से मध्यप्रदेश जा रहा था। सोनीपत रेलवे स्टेशन से चार युवक ट्रेन में सवार हुए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः उत्तर क्षेत्रीय अंतर विवि महिला लॉन टेनिस प्रतियोगिता: चैंपियन बनी चंडीगढ़ की टीम, पटियाला को 2-0 से हराया
विज्ञापन
उन्होंने चाकू दिखाकर उससे 25 हजार रुपये लूट लिए थे। साथ ही विरोध करने पर पुष्पेंद्र को चाकू मार दिया था। रेलवे पुलिस ने 27 जुलाई, 2016 को लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया था। जीआरपी ने यूपी के जिला बागपत के गांव दोघट निवासी पवन, सोनीपत के गांव बंदेपुर निवासी प्रदीप, छतेहरा निवासी अरुण व एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों ने दादर ट्रेन में लूट की वारदात कुबूल की थी। उन्हें अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया था।
गुरुवार को एएसजे डॉ. संजीव आर्य की अदालत ने प्रदीप, पवन व अरुण को दोषी करार दिया है। अदालत ने तीनों को भादंसं की धारा 392 में सात साल कैद व एक हजार रुपये जुर्माना और धारा 397 में दस साल की कैद व दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी।