फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa police recovered 34 grams of heroin from six youths.

Sirsa News: सिरसा पुलिस ने छह युवकों से 34 ग्राम हेरोइन बरामद की

Tue, 08 Sep 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 08 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Sirsa police recovered 34 grams of heroin from six youths.
सिरसा। जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों से छह युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 34 ग्राम 286 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि सोमवार को सीआईए ऐलनाबाद की टीम ने कार्रवाई की। उन्होंने लाल बत्ती चौक सिरसा क्षेत्र से स्कूटी सवार रजत कुमार को आठ ग्राम हेरोइन सहित पकड़ा। इसी सीआईए की दूसरी टीम ने अग्रसेन कॉलोनी से ईशु कुमार को सात ग्राम 70 मिलीग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। तीसरी टीम ने चोपड़ा वाली गली सिरसा से अर्शदीप सिंह को सात ग्राम 41 मिलीग्राम हेरोइन सहित दबोचा।
विज्ञापन

जेजे कॉलोनी चौकी पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया सिरसा से दिनेश उर्फ हनी सिंह को छह ग्राम 91 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किया। पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि सीआईए सिरसा पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर बेगू से दो बाइक सवार युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से छह ग्राम 84 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने हेरोइन सप्लायर के बारे में जानकारी दी है। पुलिस जल्द ही सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लेगी। मंगलवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने इन सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed