फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Thar climbs onto ramp while avoiding pothole, child injured

Palwal News: गड्ढे से बचने के चक्कर में रैंप पर चढ़ी थार, बच्चा घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Thar climbs onto ramp while avoiding pothole, child injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। पैमाखेड़ा गांव में घर के बाहर खेल रहा पांच वर्षीय बच्चा तेज रफ्तार थार कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों ने घायल बच्चे को पुन्हाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मांडीखेड़ा स्थित अल-आफिया अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी बच्चे को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल बच्चे का इलाज पलवल के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस को दी शिकायत में पैमाखेड़ा निवासी कमल ने बताया कि 30 अगस्त की दोपहर वह अपनी बैठक पर बैठा हुआ था। इसी दौरान उसका पांच वर्षीय बेटा आहिल घर के बाहर खेल रहा था। आरोप है कि घीड़ा गांव की ओर से तेज रफ्तार में एक थार कार आई। सड़क पर बने गड्ढे से बचने के प्रयास में चालक ने कार को उनके मकान के गेट के सामने बने रैंप पर चढ़ा दिया। इसी दौरान कार की चपेट में आकर आहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात थार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कार और उसके चालक की पहचान के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed