फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Woman beaten for opposing the halting of construction.

Ayodhya News: निर्माण रोकने के विरोध में महिला को पीटा

Tue, 08 Sep 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 08 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Woman beaten for opposing the halting of construction.
मिल्कीपुर। कुमारगंज के उधरनपुर गांव में सोमवार को बैनामे की जमीन पर निर्माण कार्य रोकने का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि एक व्यक्ति ने महिला की पिटाई करने के साथ उसके घर में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी। उधरनपुर निवासी नंदनी सोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी भूमि में से पांच मीटर जमीन शबनम बानो को बैनामा किया था। आरोप है कि सोमवार को गांव के अरुणेंद्र कुमार उर्फ रिंकू ने शबनम बानो के निर्माण कार्य को जबरन रुकवा दिया। नंदनी सोनी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनके घर की पिछली दीवार, हैंडपंप और पिलर के कुछ हिस्सों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी दौरान आरोपी ने बल्ली से नंदनी के पेट पर प्रहार किया और धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। थानाध्यक्ष कुमारगंज सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed