फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Punjab University Chandigarh team became champion in North Regional Inter Womens Lawn Tennis Competition

उत्तर क्षेत्रीय अंतर विवि महिला लॉन टेनिस प्रतियोगिता: चैंपियन बनी चंडीगढ़ की टीम, पटियाला को 2-0 से हराया

Sat, 18 Dec 2021 12:22 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 18 Dec 2021 12:22 AM IST
सार

दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि मुरथल में चल रही उत्तर क्षेत्रीय अंतर विवि महिला लॉन टेनिस प्रतियोगिता शुक्रवार फाइनल मुकाबला खेला गया।

विज्ञापन
Punjab University Chandigarh team became champion in North Regional Inter Womens Lawn Tennis Competition
उत्तर क्षेत्रीय अंतर महिला लॉन टेनिस प्रतियोगिता की विजेता खिलाड़ी विवि प्रबंधन के साथ ट्रॉफी दिखाती हुईं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि मुरथल में खेली गई उत्तर क्षेत्रीय अंतर विवि महिला लॉन टेनिस प्रतियोगिता में पंजाब विवि चंडीगढ़ की टीम चैंपियन बनी। पंजाब विवि, चंडीगढ़ की टीम ने पंजाबी विवि पटियाला की टीम को 2-0 से पराजित किया। पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला की टीम उपविजेता बनी। सेमीफाइनल खेलने वाली चारों टीमों ने ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया है। 

विज्ञापन


विजेता खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय की प्रथम महिला इंजीनियर रजनी अनायत ने पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि देश की बेटियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। वह हर क्षेत्र में राष्ट्र का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रही हैं। वर्तमान क्षेत्र में लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि लड़कियों ने उत्तर क्षेत्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके कारण उन्हें यह सफलता मिली हैं।
विज्ञापन


खेल निदेशक डॉ. बिरेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उत्तर क्षेत्रीय अंतर महिला लॉन टेनिस प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार को पंजाब विवि चंडीगढ़ की टीम व पंजाबी विवि पटियाला के बीच खेला गया। पंजाब विवि चंडीगढ़ की तरफ से हिमशिखा सिंह ने पंजाबी विवि पटियाला की स्मृति को 6-2 व 6-0 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू चंडीगढ़ की तरफ से सिमरन प्रीतम ने पीयू, पटियाला की पूजा को 6-1 व 6-2 से पराजित किया। पंजाब विवि चंडीगढ़ की टीम पीयू पटियाला की टीम को 2-0 से पराजित कर विजेता बनी, जबकि पंजाबी विवि पटियाला की टीम उपविजेता बनी।

एमडीयू रोहतक की रितु ने जेएमआई दिल्ली की दीपशिखा को हराया

उन्होंने बताया कि तीसरे व चौथे स्थान के लिए एमडीयू, रोहतक व जेएमआई दिल्ली के बीच मैच खेला गया। एमडीयू रोहतक की रितु ने जेएमआई दिल्ली की दीपशिखा को 6-2 व 6-0 से पराजित किया, जबकि एमडीयू, रोहतक की नैंसी मलिक ने जेएमआई, दिल्ली की लिजा को 6-1 व 6-2 से पराजित किया। उन्होंने कहा कि सेमीफाइनल खेलने वाली चारों टीमों ने ऑल इंडिया महिला लॉन टेनिस प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया है। इस दौरान शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. विजय शर्मा, प्रो. सुरेंद्र दहिया, प्रो. सुखदीप सिंह, प्रो. सुमन सांगवान, प्रो. पवन दहिया, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के कोच बीरबल वढे़रा उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed