फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   cm flying team raid, raid in rai factory, 117 wheat bags recieve, Sonipat

सरकारी गेहूं की 117 बोरियां और 8500 खाली बैग बरामद

Fri, 12 Aug 2016 12:29 AM IST
Sonipat
Sonipat Updated Fri, 12 Aug 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
cm flying team raid, raid in rai factory, 117 wheat bags recieve, Sonipat
बरामद बारियां - फोटो : amar ujala
 इंडस्ट्रियल एरिया में सीएम फ्लाइंग की टीम ने एक फ्लोर मिल पर छापा मारकर एक फैक्ट्री से हरियाणा सरकार के मार्का की 117 बोरियां और 8500 खाली बोरियां बरामद की हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। फ्लाइंग टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि राई इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित फैक्ट्री नंबर-355 महालक्ष्मी फ्लोर मिल में अवैध रूप से सरकारी गेहूं की खरीद-फरोख्त होती है।
विज्ञापन


इस पर सीएम फ्लाइंग टीम और फूड सप्लाई टीम ने संयुक्त रूप से छापामारी की और खाली व भरी बोरियां बरामद की। छापामारी के बाद से फैक्टरी के मालिक वीरेंद्र और राजेश मौके से फरार हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सोनीपत शहर के गीता भवन पर एक राशन डिपो से यह गेहूं भेजा गया था। इस डिपो को अशोक चावला नामक कोटेदार संचालित करता है। पुलिस ने अशोक चावला पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही मामले में डीएफएससी को सूचना दी है। डीएफएससी ने डिपो को सील करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग टीम का नेतृत्व कर रहे डीएसपी अजीत सिंह ने बताया कि छापे के दौरान पूरे मामले का सिर्फ एक पहलू सामने आया है। अभी पूरे मामले की जांच से पर्दा उठना बाकी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों को काबू कर इस मामले से जुड़े अन्य लोगों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed