{"_id":"64ca17884260e3b24a059e28","slug":"cm-flying-raids-anganwadi-in-sonipat-centers-found-closed-at-two-places-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: सीएम फ्लाइंग ने आंगनबाड़ी पर मारा छापा, दो जगहों पर बंद मिले केंद्र, गांव झरोठ में की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: सीएम फ्लाइंग ने आंगनबाड़ी पर मारा छापा, दो जगहों पर बंद मिले केंद्र, गांव झरोठ में की कार्रवाई
Wed, 02 Aug 2023 02:14 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 02 Aug 2023 02:14 PM IST
सार
बुधवार को एसआई सुनील कुमार की अगुवाई में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर जांच की। गांव झरोठ में स्थित दोनों ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीम को ताला लटका मिला। जिस पर टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सीडीपीओ स्टाफ को बुलाकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने बुधवार को गांव झरोठ स्थित दो आंगनबाड़ी केंद्रों में छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान दोनों आंगनवाड़ी केंद्र बंद मिले। जिसके बाद टीम ने सीडीपीओ कार्यालय में संपर्क कर मौके पर स्टाफ को बुलाया और मामले की जांच शुरू कर दी। इसे लेकर उच्च अधिकारियों को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
उच्च अधिकारियों को की जाएगी शिकायत
बुधवार को एसआई सुनील कुमार की अगुवाई में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर जांच की। गांव झरोठ में स्थित दोनों ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीम को ताला लटका मिला। जिस पर टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सीडीपीओ स्टाफ को बुलाकर जांच कराई जा रही है। मामले को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर लापरवाह आंगनबाड़ी वर्करों पर विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर रखे खाद्य पदार्थ की भी इस दौरान जांच की गई। सुनील कुमार ने बताया कि इस बारे में शिकायत मिल रही थी। जिस पर छापा मारा गया।
विज्ञापन