फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cheating with retired soldier resident of Sonipat

Sonipat: सेवानिवृत्त फौजी से 48741 रुपये की ठगी, क्रेडिट कार्ड पर रिवॉर्ड देने के बहाने झांसे में लिया

Sun, 06 Nov 2022 02:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 06 Nov 2022 02:40 PM IST
सार

कॉल करने वाले ने खुद को एक्सिस बैंक कर्मी बताया। उसने उसी टोल फ्री नंबर से कॉल किया था जो उसके क्रेडिट कार्ड पर अंकित है। ऐसे में वह उनके झांसे में आ गया। आरोपी ने एक्सिस बैंक का ऐप खुलवाकर क्रेडिट कार्ड की डिटेल भरने को कहा।

विज्ञापन
Cheating with retired soldier resident of Sonipat
cyber crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

सोनीपत की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर-23 निवासी सेवानिवृत्त फौजी को झांसे में लेकर साइबर ठगों ने 48741 रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने रिवॉर्ड (इनाम निकलने) का झांसा देकर क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेने के बाद ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के पास मैसेज आया तो ठगी का पता लगा। जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने जांच के बाद धोखाधड़ी से चोरी का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर-23 निवासी सुरेंद्र सिंह ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह सेवानिवृत्त फौजी है। उनके पास 3 नवंबर को शाम करीब सवा चार बजे एक नंबर से कॉल आया था। उसने बताया कि वह एक्सिस बैंक से बोल रहा है। साथ ही कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड पर एक रिवॉर्ड कार्ड ऑफर आया हुआ है। इसकी अंतिम तिथि रात 12 बजे तक है। जिस पर उन्होंने फोन करने वाले को कहा कि आजकल धोखाधड़ी बहुत हो रही है। इसे लेकर वह बैंक में जाकर पता कर लेंगे। इस पर कॉल करने वाले कहा कि उसने आपकी तरफ से अनुरोध भेज दिया है। रात को नौ बजे बैंक की तरफ से आपके पास कॉल आएगी। फोन आने पर आप कार्ड पर दिए टोल फ्री नंबर से उसका मिलान कर लेना और उसके बाद ही बातचीत करना। जिसके बाद नौ के बजाय सवा सात बजे ही कॉल आ गई। 
विज्ञापन


कॉल करने वाले ने खुद को एक्सिस बैंक कर्मी बताया। उसने उसी टोल फ्री नंबर से कॉल किया था जो उसके क्रेडिट कार्ड पर अंकित है। ऐसे में वह उनके झांसे में आ गया। आरोपी ने एक्सिस बैंक का ऐप खुलवाकर क्रेडिट कार्ड की डिटेल भरने को कहा। डिटेल भरते ही उनके कार्ड से 48741 रुपये ट्रांसफर हो गए। पैसे कटने का मैसेज मिलते ही उन्हें ठगी का पता लगा। बाद में पता करने पर उन्हें जानकारी मिली कि पैसे महाराष्ट्र के मुंबई स्थित जुहू सर्कल में किसी ड्रीम प्लग पे-टेक सोलर लिमिटेड कंपनी के खाते में ट्रांसफर हुए हैं। जिस पर मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच के बाद धोखाधड़ी व चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम साइबर ठगी करने वालों का पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed