फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   chalan

बाइक सवार का काटा सीट बेल्ट का चालान

Thu, 24 Dec 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 24 Dec 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
chalan
एक दिन पहले ही पुलिस लाइन में खड़ी गाड़ी के पहिये चोरी होने पर सुरक्षा के सवाल पर घिरी सोनीपत पुलिस का अब एक नया कारनामा सामने आया है। गोहाना में पुलिस ने बाइक सवार एक व्यक्ति का सीट बेल्ट न पहनने का चालान काट दिया। मामला पांच दिन पुराना है। दरअसल, गोहाना सादर थाना पुलिस की एक टीम ने गोहाना-सोनीपत रोड पर लाठ-जौली गांव के पास नाका लगाया था। इसी दौरान यहां से निकल रहे एक बाइक चालक को रोककर उसका चालान काटा गया। चालान में वजह दिखाई गई कि उसने सीट बेल्ट नहीं पहनी थी। जब इस बारे में पुलिसकर्मियों से बात की गई तो उन्होंने इसे क्लेरिकल मिस्टेक बताते हुए मामले से पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

सुनील निवासी वार्ड नंबर-4, शिव कॉलोनी, गोहाना अपनी बाइक नंबर एचआर-11 डी 8533 पर सवार होकर 17 दिसंबर को दोस्त सन्नी के साथ किसी काम से सोनीपत गया था। सुबह के समय रास्ते में सदर थाना गोहाना पुलिस ने उसे लाठ-जौली गांव के पास रुकवा लिया और चालान काट दिया। अब इसे पुलिसकर्मियों की लापरवाही कहें या फिर नासमझी मानें कि चालान में 66 नंबर नियम को मार्क करते चालान काटा। 66 नंबर नियम के तहत कार में बगैर सीट बेल्ट के ड्राइविंग करने पर चालान काटा जाता है। हालांकि साथ में उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने का भी चालान काटा गया है। इस मामले में सुनील का आरोप है कि चालान काट रहे पुलिसकर्मियों को चालान भरने की इतनी जल्दी थी कि उन्होंने बात करने की भी कोशिश नहीं की। बस बाइक रोकते ही उसे धमकाते हुए बाइक की चाबी निकाल ली और चालान भर दिया। बाइक सन्नी चला रहा था, इसीलिए उसी के नाम से चालान काट दिया।
विज्ञापन


सर्दी में बढ़ रही वारदातों को देखते हुए जगह-जगह नाकाबंदी की जा रही है। इस दौरान उक्त बाइक चालक का चालान भी काटा गया होगा। कई बार जल्दी या काम के बोझ की वजह से इस तरह की क्लेरिकल मिस्टेक हो जाती है, इसे ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रेम, थाना सदर गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed