{"_id":"b11a8fb245bf75fa14d9cad448d85580","slug":"chain-snaching-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के गले से छीनी चेन, मामला दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के गले से छीनी चेन, मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Mon, 30 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
आदर्श नगर निवासी एक महिला के साथ चेन स्नैचिंग का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है। वारदात को बाइक सवार दो युवकों ने अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आदर्श नगर की रहने वाली नीलम वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार दोपहर बाद आदर्श नगर स्थित स्कूल में पढ़ने वाले अपने चार वर्षीय बेटे को लेने स्कूल गई थी। जब वह स्कूल से वापस लौट रही थी तो जैन पार्क के नजदीक बाइक सवार दो युवक उसके पास आए और उसने गले से सोने की चेन झपट ली। इससे पहले की वह कुछ समझ पाती दोनों बदमाश वहां से भाग निकले। उसने शोर भी मचाया, लेकिन बदमाश दूसरी गली में निकल गए। घर जाकर अपने पति को मामले के बारे में बताया। इसके बाद ही पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर झपटमारी का मामला दर्ज कर लिया है।