{"_id":"64929164c613cdf6320e4c96","slug":"cash-and-jewelry-stolen-from-advocate-house-in-sonipat-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: अधिवक्ता के घर से नकदी व आभूषण चोरी, बेटे से मिलने उत्तराखंड के जोशीमठ गए थे दंपती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: अधिवक्ता के घर से नकदी व आभूषण चोरी, बेटे से मिलने उत्तराखंड के जोशीमठ गए थे दंपती
Wed, 21 Jun 2023 11:27 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:27 AM IST
सार
सोनीपत सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ 15 जून को अपने घर पर ताला लगाकर बेटे गुरमीत दलाल के पास उत्तराखंड के जोशीमठ गए थे। वापस आने कैलाश चंद्र ने बताया कि वह अंदर गए तो बैडरुम में रखी लोहे की अलमारी का सामान बैड पर और नीचे बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना सोनीपत
- फोटो : संवाद
विस्तार
सोनीपत के सेक्टर-23 स्थित अधिवक्ता के बंद घर में घुसकर चोर ढाई लाख की नकदी के साथ आभूषण चोरी कर ले गए। अधिवक्ता अपनी पत्नी के साथ बेटे से मिलने उत्तराखंड गए थे। वापस लौटने पर चोरी का पता लगा। जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
अधिवक्ता कैलाश चंद्र दलाल ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ 15 जून को अपने घर पर ताला लगाकर बेटे गुरमीत दलाल के पास उत्तराखंड के जोशीमठ गए थे। रात को वह करीब पौने 12 बजे घर पहुंचे। घर पर लगे ताले बंद मिले। कैलाश चंद्र ने बताया कि वह अंदर गए तो बैडरुम में रखी लोहे की अलमारी का सामान बैड पर और नीचे बिखरा पड़ा था। उन्होंने देखा कि चोर घर के पीछे की खिडक़ी तोडकऱ अंदर घुस गए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की
वह उनके घर से करीब ढाई या पौने तीन लाख रुपये के साथ आभूषण ले गए। चोर घर से सोने की तीन चेन, हार, कानों की बालियां व टॉप्स, सोने की दो अंगूठी, चेन सोने के पेंडल सहित, चांदी की तागडी, दो जोड़ी पाजेब, चांदी का गिलास, दो सिंदूर दानी चांदी की और दो जोड़ी लक्ष्मी व गणेश की मूर्ति चांदी की, चांदी के सिक्के व अन्य सामान ले गए। चोर उनके घर से कई कागजात, बैंक की पास बुक के साथ ही बेटे गुरमीत दलाल की एमबीबीएस की डिग्री, उनकी व उनकी पत्नी की बैंक पासबुक व चेक बुक भी चोरी कर लग गए। सिटी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन