फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   case of rivalry to buy house in neighborhood, shot at youth In Sonipat

Sonipat: पड़ोस में घर खरीदने की रंजिश का मामला, युवक पर चलाई गोली, मां के साथ घर के बाहर खड़ा था पीड़ित

Fri, 11 Aug 2023 11:09 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 11 Aug 2023 11:09 AM IST
सार

सोनीपत में युवक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पड़ोस में मकान खरीदने की रंजिश में युवक को गोली मारी दी। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
case of rivalry to buy house in neighborhood, shot at youth In Sonipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनीपत के गोहाना में गांव ईशापुर खेड़ी में पड़ोस में घर खरीदने की रंजिश में बाइक सवार पड़ोसी ने घर के बाहर खड़े युवक पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली युवक को नहीं लगी और वह बच गया। बाइक सवार हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। युवक की मां ने थाना बरोदा पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने हत्या की कोशिश, धमकी देने व अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पड़ोसी घर खरीदने की रंजिश में पहले भी कर चुके मारपीट
गांव ईशापुर खेड़ी निवासी मूर्ति ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने गांव में करीब 4 साल पहले एक घर खरीदा था। जिसके चलते पडोसी जसबीर व उसके परिवार के सदस्य उनसे रंजिश रखने लगे। वह उनके साथ अक्सर झगड़ा करते थे। जिस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। उसके बाद आरोपी उनसे ज्यादा रंजिश रखने लगे।
विज्ञापन


रात को 8 बजे उनका बेटा मोनू घर के बाहर खड़ा था। जिसके साथ वह भी गेट के पास जाकर खड़ी हो गई। महिला ने आरोप लगाया कि इसी दौरान जसबीर अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर उनके घर के सामने आया। इससे पहले वह कि वह कुछ समझ पाते अचानक जसबीर ने पिस्तौल निकालकर मोनू पर गोली चला दी। जिसमें मोनू बच गया। बाइक सवार जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। बरोदा थाना पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
महिला ने पड़ोसी पर उनके बेटे पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। -इंस्पेक्टर रमेशचंद्र, थाना प्रभारी, बरोदा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed