Indian Railways: ट्रेनों में चोरी व छीनाझपटी की घटनाएं बढ़ी, बदमाश महिलाओं को बना रहे निशाना, पढ़ें ये खबर
उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित नेहरूनगर में रहने वाले विक्रांत जैन ने बताया कि वह 19 जून को कानपुर से ऊंचाहार एक्सप्रेस में सवार हुए थे। उन्हें चंडीगढ़ जाना था। उनकी पत्नी जज शिप्रा आर्य भी साथ थी। उन्होंने गाजियाबाद पहुंचने के बाद अपना सामान चेक किया था, सब ठीक था। सोनीपत से निकलने के बाद उन्होंने सामान देखा तो छोटा बैग गायब मिला।
विस्तार
ऊंचाहार एक्सप्रेस में सफर कर रही आगरा की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) का बैग चोरी कर लिया गया। महिला जज के पति ने मामले की शिकायत चंडीगढ़ स्थित जीआरपी थाना में दी। जीआरपी ने मामले की जांच की तो सामने आया कि महिला जज का बैग सोनीपत क्षेत्र में चोरी की किया गया है। जिसके बाद चंडीगढ़ जीआरपी ने सोनीपत जीआरपी के पास शिकायत भेजी। जीआरपी सोनीपत ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चंडीगढ़ जीआरपी ने सोनीपत जीआरपी के पास भेजी, मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित नेहरूनगर में रहने वाले विक्रांत जैन ने बताया कि वह 19 जून को कानपुर से ऊंचाहार एक्सप्रेस में सवार हुए थे। उन्हें चंडीगढ़ जाना था। उनकी पत्नी जज शिप्रा आर्य भी साथ थी। उन्होंने गाजियाबाद पहुंचने के बाद अपना सामान चेक किया था, सब ठीक था। सोनीपत से निकलने के बाद उन्होंने सामान देखा तो छोटा बैग गायब मिला।
बैग में पत्नी शिप्रा के पहचान पत्र, दो मोबाइल फोन, दो बैंकों के एटीएम कार्ड, पेन कार्ड, मोबाइल चार्जर, हेडफोन, पांच हजार रुपये की नकदी और जरूरी दस्तावेज थे। काफी तलाश करने के बाद भी उनका बैग नहीं मिला। उन्होंने चंडीगढ़ पहुंचने पर जीआरपी को बैग चोरी होने की शिकायत दी। जीआरपी ने जांच की तो पता लगा कि बैग सोनीपत क्षेत्र में चोरी हुआ है। जिसके बाद शून्य एफआईआर दर्ज कर सोनीपत भेजी गई। सोनीपत जीआरपी ने महिला जज का बैग चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी के अनुसार
जीआरपी का कहना है कि बैग चोरी करने के मामले की जांच की जा रही है। चोरी करने के आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी की पहचान कर जल्द काबू किया जाएगा।
इंदौर की बुजुर्ग महिला के गले से सोनीपत में झपटा मंगलसूत्र
Sonipat: आगरा की जज का ऊंचाहार एक्सप्रेस में बैग चोरी, महिला के पति ने जीआरपी चंडीगढ़ में दी शिकायत
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी इंदौर निवासी बुजुर्ग महिला के गले से एक युवक ने सोने का मंगलसूत्र झपटा और भाग गया। बुजुर्ग महिला अंबाला से इंदौर जाने के लिए ट्रेन से सफर कर रही थी। बुजुर्ग महिला ने मामले की शिकायत इंदौर जीआरपी को दी। जहां से सोनीपत जीआरपी को अवगत कराया गया। जिसके बाद जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
इंदौर निवासी माया खंडेलवाल ने जीआरपी को बताया कि वह 61 वर्ष की सीनियर सिटीजन हैं। वह परिवार के साथ अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए अंबाला गए थे। वहां से सभी वापस घर लौट रहे थे। ट्रेन जब सोनीपत स्टेशन पर पहुंची तो वह हवा लेने के लिए दरवाजे पर आकर खड़ी हो गईं। प्लेटफार्म पर जैसे ही ट्रेन धीमी हुई, एक लड़के ने उनके गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया और भाग गया।
मंगलसूत्र उनकी शादी की निशानी थी। जो उन्हें करीब 35 साल पहले दिया गया था। जिसका वजन करीब 30 ग्राम था। जीआरपी ने झपटमारी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीआरपी का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि झपटमार की पहचान कर उसे काबू किया जा सके।