फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of Misdeed with Assamese woman in kharkhoda arrested by police

Sonipat: असम की महिला को शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपी गिरफ्तार, नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया था

Mon, 26 Jun 2023 10:54 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 26 Jun 2023 10:54 AM IST
सार

मूलरूप से असम की रहने वाली महिला ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया था कि वह अपने पति संग खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव में किराए पर रहती है। वह काम की तलाश कर रही थी। इसी दौरान वह गांव के पास बनी फैक्टरी के लेबर क्वार्टर में चली गई थी।

विज्ञापन
Accused of Misdeed with Assamese woman in kharkhoda arrested by police
खरखौदा थाना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव में किराए पर रह रही असम की महिला को शराब पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kurukshetra: नेशनल हाईवे पर लीक हुआ तेजाब से भरा टैंकर, आंखों में जलन से मची अफरा-तफरी
विज्ञापन


मूलरूप से असम की रहने वाली महिला ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया था कि वह अपने पति संग खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव में किराए पर रहती है। वह काम की तलाश कर रही थी। इसी दौरान वह गांव के पास बनी फैक्टरी के लेबर क्वार्टर में चली गई थी। वहां पर उसे गांव का ही रमेश मिल गया था। रमेश ने उसे नौकरी दिलवाने की बात कही थी और फैक्टरी के पास बने एक स्कूल में ले गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश अपने साथ पहले से ही शराब की बोतल लिए हुए था। आरोपी ने वहां जाने के बाद उसे जबरदस्ती शराब पिला दी थी। इसी दौरान उसके तीन साथी नजीम, गुलजार व सुजीत भी वहां पर आ गए थे। वह फैक्टरी के लेबर क्वार्टर में ही रहते हैं। महिला का आरोप था कि उसे फिर से जबरन शराब पिलाई गई थी और उसके बाद चारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।

साथ ही मामले को लेकर किसी को बताने पर धमकी दी गई थी। महिला ने मामले से सैदपुर चौकी पुलिस को अवगत कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी रमेश, मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर के गांव महमदपुर के सुजीत कुमार, बिहार के जिला अररिया के नजीम व यूपी के हरिहरपुर निवासी मोहम्मद गुलजार को गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपी खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव में रहते हैं। पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed