फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ACCIDENT NEWS

हादसे में फूफा-भतीजे की मौत, 6 घायल

Sat, 13 Feb 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 13 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
ACCIDENT NEWS
गांव रोहट के पास सोनीपत-खरखौदा मार्ग पर शुक्रवार को एक कैंटर और गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे में फूफा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि हादसा उस वक्त हुआ जब गाड़ी सवार लोग अपनी बहन की बेटी के घर भात भरने सिसाना की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

पसीना कलां, पानीपत निवासी जयसिंह (60) अपने बेटे राजेश, भाई के लड़के दिलबाग, साले के लड़के पवन के साथ सिसाना के लिए चले थे। उनके साथ संदीप निवासी पानीपत भी था और उसी की गाड़ी से ये लोग जाने के लिए निकले थे। जयसिंह सिसाना में अपनी बहन की बेटी के घर पर भात भरने जा रहे थे। रास्ते में रोहट गांव के पास सामने से आ रहे कैंटर और उसकी गाड़ी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फूफा जयसिंह और भतीजे पवन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं राजेश, दिलबाग और संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पीजीआई, रोहतक भर्ती में कराया गया है। हादसे में कैंटर में सवार अजमेर और गुड्डी भी घायल हो गए। इन्हें भी रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed