फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   राजू बसौदी गैंग का शार्प शूटर पांच दिन के रिमांड पर

राजू बसौदी गैंग का शार्प शूटर पांच दिन के रिमांड पर

Fri, 12 Apr 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
राजू बसौदी गैंग का शार्प शूटर पांच दिन के रिमांड पर
राजू बसौदी गैंग का शार्प शूटर पांच दिन के रिमांड पर
विज्ञापन

सोनीपत। गांव नाहरा में निजी स्कूल बस चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने राजू बसौदी गैंग के शार्प-शूटर को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी रोहतक के गांव खेड़ी सांपला का रहने वाला रोहित उर्फ रोकी उर्फ विक्की है। पुलिस ने उसे पांच दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विदित रहे कि गांव नाहरा निवासी जगबीर (42) की गांव के पशु अस्पताल के पास 9 मार्च को 10 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। जगबीर खरखौदा के थाना कलां चौक के पास स्थित एसके स्कूल की बस पर चालक था। जगबीर हत्याकांड में राजू बसौदी, काला जठेड़ी व पवन उर्फ तोतला पर हत्या कराने का आरोप लगा था। दिल्ली पुलिस ने 16 मार्च की रात को मुठभेड़ के बाद रोहतक के गांव गढ़ निवासी विकास उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया था। जिसने पुलिस को बताया था कि बस चालक ही हत्या करने के बाद वह तथा उसका साथी मोहित सिंह सोनीपत से भागकर मोहित सिंह के मामा के लड़कों गांव रोलद निवासी मोहित व रोहित तथा उनके साथी मोहित कुमार से मिले थे। जिस पर तीनों ने गोहाना से उन्हें एक मोबाइल सिम लेकर दिया था। साथ ही तीन हजार रुपये के कपड़े दिलाए थे। बाद में 12 मार्च को वह फिर से आए थे। तब पांच हजार रुपये नकद भी दिए थे। जिसके बाद वह फरार हो गए थे। पुलिस ने तीनों को काबू कर लिया था। बाद में रोबिन उर्फ मोमिन उर्फ रमीन को सांपला से गिरफ्तार किया था। अब एसआई प्रेम सिंह ने आरोपी रोहित उर्फ रोकी उर्फ विक्की को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। उसे राई पुलिस ने शराब ठेकेदार हत्याकांड में काबू किया था। उसे अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले में काला उर्फ जठेड़ी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पहले ही पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed