{"_id":"5c4a1028bdec22738335e437","slug":"91548357672-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर तीन माह तक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर तीन माह तक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर तीन माह तक दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
मुरथल। सदर थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर उससे तीन माह तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने मामले की शिकायत मुरथल थाना पुलिस को दी है। युवती के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में 21 वर्षीय युवती ने बताया कि उसकी जान पहचान मोहित नाम के युवक के साथ हुई थी। मोहित उनके पड़ोस में काम करता था। मोहित ने उससे शादी करने का झांसा दिया था। झांसा देकर आरोपी उसे मुरथल थाना क्षेत्र में बीपीएल के लिए बन रहे फ्लैट में ले आया। वहां पर युवती के परिचितों का फ्लैट था। जहां पर लाने के बाद आरोपी ने तीन माह में उससे कई बार दुष्कर्म किया। अब आरोपी उससे शादी करने से मना कर रहा है। जिस पर उसने मामले से परिजनों को अवगत कराया। जिसके बाद मामले की शिकायत मुरथल थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी मोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर मुरथल थाना प्रभारी अजय धनखड़ ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। मामले में जांच के बाद ठोस कार्रवाई की जाएगी।