फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पट्टा पूरा होने के बाद गुलाब की कलियां निकालने खेत में गए किसान को मारी चार गोलियां, हालत गंभीर

पट्टा पूरा होने के बाद गुलाब की कलियां निकालने खेत में गए किसान को मारी चार गोलियां, हालत गंभीर

Sat, 05 Jan 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
पट्टा पूरा होने के बाद गुलाब की कलियां निकालने खेत में गए किसान को मारी चार गोलियां, हालत गंभीर
पट्टा पूरा होने के बाद गुलाब की कलियां निकालने खेत में गए किसान को खेत मालिक ने मारी चार गोलियां, हालत गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत : गांव हरसाना कलां में पट्टे पर ली गई जमीन से गुलाब की कलियां निकालने गए किसान की खेत मालिक से कहासुनी हो गई। जिस पर खेत मालिक ने उसे चार गोली मारकर घायल कर दिया। किसान पट्टे का समय पूरा होने के बाद गुलाब की कलियां निकालने गया था। इसी बात पर झगड़ा हो गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। किसान को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने किसान के भाई के बयान पर हत्या प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
गांव हरसाना कलां निवासी योगेश ने गांव के ही सुधीर के खेत को पट्टे पर लेकर उसमें गुलाब की खेती कर रखी थी। वह पांच साल से गुलाब की खेती कर रहा था। बताया गया है कि दिसंबर माह के अंत में पट्टा लेने का समय पूरा हो गया था। जिस पर सुधीर ने आगे जमीन पट्टे पर देने से मना कर दिया। इस पर योगेश खेत में लगी गुलाब की कलियों को उखाड़ने के लिए पहुंच गया। शुक्रवार दोपहर बाद जब वह खेत में कलियां उखाड़ रहा था तो इसी दौरान सुधीर खेत में पहुंच गया। आरोप है कि सुधीर ने उसे खेत में आने पर एतराज जताया। इस पर योगेश ने कलियां निकालने के लिए खेत में आने की बात कही। इस पर सुधीर भड़क गया और दोनों में कहासुनी हो गई। बाद में वह आपस में झगड़ा करने लगे। आरोप है कि इसी बीच सुधीर ने पिस्टल से योगेश पर चार गोली चला दी। गोली उसके पेट, हाथ, कंधे व कूल्हे के पास जा लगी। जिससे वह बेसुध होकर गिर गया। वहां से सुधीर फरार हो गया। पास के खेत में मौजूद योगेश के भाई ने उसे तुरंत सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद खानपुर रेफर कर दिया। उसे खानपुर में उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने योगेश के भाई के बयान पर फिलहाल सुधीर के खिलाफ हत्या प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है। आरोप है कि उनका पैसों का भी कुछ लेनदेन था।
विज्ञापन

पट्टे पर ली गई जमीन से कलियां उखाड़ने को लेकर हुए विवाद में गोली मारने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का पटाक्षेप किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रमेशचंद्र, प्रभारी, थाना सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed