{"_id":"5bbfa37dbdec224fec084098","slug":"91539285885-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति से सम्मानित वैद्य ने की आत्महत्या, बेटे ने चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ दी शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राष्ट्रपति से सम्मानित वैद्य ने की आत्महत्या, बेटे ने चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ दी शिकायत
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति से सम्मानित वैद्य ने की आत्महत्या, बेटे ने चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। राष्ट्रपति से सम्मानित हो चुके वैद्य वीरचंद जैन ने वीरवार सुबह गन्नौर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उनके बेटे ने चार पुलिस कर्मियों पर पिता को परेशान करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि उसकी बहन लापता हो गई थी। जिसकी तलाश को उसका पिता करीब डेढ़ साल से चक्कर काट रहा था। अब उसके पिता ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वीरवार सुबह रेलवे ट्रैक पर पुलिस को एक बुजुर्ग के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। जिस पर रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव की पहचान गन्नौर स्थित शास्त्री नगर कॉलोनी निवासी वीरचंद जैन के रूप में हुई। उनके बेटे राकेश जैन ने चार पुलिस कर्मियों पर उसके पिता को परेशान करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि उसकी बहन आरती (26) 29 जनवरी, 2017 को अपने घर से दिगबंर जैन मंदिर में जाने के लिए निकली थी। उसके बाद से वह लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पिता वीरचंद जैन ने 2 फरवरी, 2017 को गन्नौर थाना में बेटी के गायब होने की शिकायत देकर अज्ञात पर उसे बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया था। उसके बाद से पुलिस उसका सुराग नहीं लगा सकी। मामले को लेकर उसके पिता वीर चंद जैन के पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका देकर कार्रवाई की मांग की थी। मामले में डीजीपी हरियाणा की तरफ से कुछ समय पहले ही 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था, लेकिन उसके बावजूद उनकी बेटी का पुलिस पता नहीं लगा सकी। उसके पिता ने 16 मई, 2017 को गन्नौर-राजलूगढ़ी सड़क मार्ग पर स्थित राजपुरा माइनर में मिले युवती के क्षत-विक्षत शव को उसकी बहन का होने का अंदेशा जताया था। उसकी बहन की तलाश के मामले में पुलिस की कार्रवाई से उसके पिता काफी परेशान हो चुके थे। उन्होंने इसी के चलते अब आत्महत्या की है। उसने चार पुलिस कर्मियों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
राष्ट्रपति से सम्मानित हो चुके थे वीरचंद
बताया गया है कि वीरचंद ने मध्यप्रदेश के हरदास कुशवाह का ब्लड कैंसर का उपचार किया था। जिसके चलते तत्कालीन राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा ने उन्हें दिल्ली में 17 सितंबर, 1994 को सम्मानित किया था।
विज्ञापन
बुजुर्ग ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। उसके बेटे ने चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ शिकायत दी है। जिस पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ठोस कार्रवाई की जाएगी।
- ताराचंद, थाना प्रभारी, जीआरपी सोनीपत।