फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सड़क हादसे में आरओ प्लांट के ट्रैक्टर चालक की मौत

सड़क हादसे में आरओ प्लांट के ट्रैक्टर चालक की मौत

Mon, 03 Sep 2018 12:45 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में आरओ प्लांट के ट्रैक्टर चालक की मौत
वाहन ने आरओ प्लांट के ट्रैक्टर चालक कुचला, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। गांव जटौला के पास हुए सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने आरओ प्लांट मालिक के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यूपी के जिला गोंडा के गांव उमरी बैगमगंज का रहने वाला दुर्गेश गांव जटौला निवासी प्रवीन के पास ट्रैक्टर चालक था। प्रवीन ने गांव जटौला में आरओ प्लांट लगा रखा है। दुर्गेश प्लांट से ट्रैक्टर-ट्राली में पानी भरकर आगे सप्लाई करता है। रविवार सुबह जब दुर्गेश पानी लेकर जा रहा था तो ट्रैैक्टर के टायर में पंचर हो गया। वह पंचर लगवाने के लिए टायर लेकर चला गया। उसने प्रवीन को बुलवा लिया। वह भी पंचर वाले की दुकान पर पहुंच गया। वह दोनों टायर में पंचर लगवाने के बाद वापस ट्रैक्टर की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से अज्ञात वाहन ने दुर्गेश को कुचल दिया। हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर वाहन चालक फरार हो गया। प्रवीन दुर्गेश को लेकर अस्पताल में पहुंचा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना के बाद पहुंची खरखौदा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने प्रवीन के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed