फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   महिला की हत्या के मामले में मां-बेटा गिरफ्तार, भेजे जेल

महिला की हत्या के मामले में मां-बेटा गिरफ्तार, भेजे जेल

Mon, 03 Sep 2018 12:45 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
महिला की हत्या के मामले में मां-बेटा गिरफ्तार, भेजे जेल
महिला की हत्या के मामले में मां-बेटा गिरफ्तार, भेजे जेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर की खान कॉलोनी में दो गुटों के संघर्ष में महिला की रॉड मारकर हत्या करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त रॉड बरामद कर ली है।
विदित रहे कि खान कॉलोनी में 17 अगस्त की रात को कर्मबीर ने अपनी रेहड़ी घर के बाहर खड़ी कर रखी थी। कर्मबीर के भाई प्रवीण ने पुलिस को बताया था कि रात करीब साढ़े 10 बजे कॉलोनी में रहने वाला अमित अपना ऑटो लेकर आया था। उसके साथ उसके दोस्त खरखौदा का सतीश उर्फ काला व फाजिलपुर का मंजीत भी थे। उन्होंने उसके भाई कर्मबीर की रेहड़ी को टक्कर मार दी थी। जिस पर वह तथा उसकी पत्नी निरमेश (36), उसका भाई कर्मबीर व कर्मबीर की पत्नी सुमन ने बाहर आकर विरोध जताया था। विरोध करने पर अमित व उसके साथी उनके साथ झगड़ा करने लगे थे। इसी बीच अमित की बहन पूजा, सरिता, मां सरोज, उसके भाई अनित तथा मिंटू उर्फ देवा भी पहुंच गए थे। जिस पर पूजा व सरिता ने उसकी पत्नी निरमेश के गले में चुनरी डालकर उसे खींच लिया था और अन्य आरोपियों ने रॉड व अन्य हथियारों से उस पर हमला कर दिया था। साथ ही उसे, उसके भाई कर्मबीर व कर्मबीर की पत्नी सुमन पर भी हमला कर घायल कर दिया था। हमले में घायल निरमेश को सामान्य अस्पताल ले गए तो उसे मृत घोषित कर दिया गया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। दोनों परिवारों में चार साल से रंजिश चली आ रही थी। जिसके चलते ही रेहड़ी को टक्कर मारने के बाद खूनी संघर्ष हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

मामले में एएसआई दिलावर की टीम ने आरोपी अमित व मिंटू उर्फ देवा निवासी खान कॅालोनी, मंजीत निवासी फाजिलपुर, सरिता, पूजा व नीटू को काबू कर लिया था। अब मामले में आरोपी अनित व उसकी मां सरोज को काबू कर लिया गया है। उनसे रॉड बरामद कर ली गई है। आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed