फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   फेसबुक पर की दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवती से छह माह तक दुष्कर्र्म

फेसबुक पर की दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवती से छह माह तक दुष्कर्र्म

Tue, 17 Jul 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर की दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवती से छह माह तक दुष्कर्र्म
फेसबुक पर की दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवती से छह माह तक दुष्कर्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सदर थाना क्षेत्र की युवती से फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती से छह माह में कई बार दुष्कर्म कर चुका है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस को दी शिकायत में 24 वर्षीय युवती ने बताया कि कई माह पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती पानीपत के समालखा निवासी रवि के साथ हुई थी। फेसबुक पर दोस्ती के बाद उसकी रवि के साथ बातचीत होने लगी। जिस पर रवि 26 जनवरी को उससे मिलने के लिए आ गया। आरोपी उसे एक स्थान पर ले गया और उससे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। उसके बाद से वह कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। जब उसने आरोपी से शादी करने को कहा तो उसने मना कर दिया। आरोपी के भाई, मां व एक अन्य ने उसे मारने की धमकी तक दे डाली। जिस पर उसने मामले से अब पुलिस को अवगत कराया। सदर थाना पुलिस ने युवती के बयान पर दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच अधिकारी एएसआई सुदेश ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

---
एक माह में फेसबुक पर दोस्ती के बाद दुष्कर्म की दूसरी वारदात
सोनीपत में फेसबुक पर दोस्ती के बाद दुष्कर्म करने की एक माह में दूसरी वारदात है। इससे पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक किशोरी फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद उसे मनाली ले जाकर आरोपी युवक व उसके दो दोस्तों ने दुष्कर्म किया था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने करनाल के घरौड़ा निवासी तीनों आरोपियों को काबू कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
युवती ने फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद शादी का झांसा देकर छह माह में कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
- एएसआई सुदेश कुमारी, जांच अधिकारी, सदर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed