फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   युवक की गला रेतकर हत्या, शमशान घाट के पास मिला शव

युवक की गला रेतकर हत्या, शमशान घाट के पास मिला शव

Fri, 13 Jul 2018 12:54 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
युवक की गला रेतकर हत्या, शमशान घाट के पास मिला शव
युवक की गला रेतकर हत्या, श्मशान घाट के पास मिला शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव बैंयापुर के श्मशान घाट के पास पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। ग्रामीणों ने शव पड़ा देख मामले से पुलिस को अवगत कराया था। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया, जहां हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
गांव बैंयापुर के ग्रामीणों ने बुधवार रात को गांव के श्मशान घाट के पास एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दिया गया। सूचना के बाद सदर थाना प्रभारी दलबीर सिंह दांगी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। युवक की उम्र करीब 27 वर्ष है और वह हरी नीली लाइनदार टीशर्ट व जींस की नीली पेंट पहने हुए था। पुलिस ने वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें युवक की हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बाहर से लाकर हत्या का शक : पुलिस को फिलहाल शक है कि बाहर से लाकर युवक की हत्या की गई है या हत्या करने के बाद यहां लाकर फेंक दिया गया। पुलिस मामले में विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सबसे पहले शिनाख्त का प्रयास किया जाएगा। जिससे हत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गांव बैंयापुर में श्मशान घाट के पास एक युवक का शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला रेतकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। जिस पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द शव की शिनाख्त कर हत्यारों का पता लगाया जाएगा।
- दलबीर सिंह दांगी, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed