फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   चुनावी रंजिश के चलते मारी थी मौसेरे भाई को गोली, एक काबू

चुनावी रंजिश के चलते मारी थी मौसेरे भाई को गोली, एक काबू

Mon, 24 Jul 2017 12:51 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
चुनावी रंजिश के चलते मारी थी मौसेरे भाई को गोली, एक काबू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोहाना (सोनीपत)।
गांव दोदवा में चुनावी रंजिश के चलते मौसेरे भाइयों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। उसके दूसरे भाई का पता लगाने के साथ ही हथियार बरामद किया जा सके।
गांव दोदवा निवासी सुनील उर्फ सोनू (30) शनिवार देर शाम अपने घर पर था। इसी बीच उनके घर के सामने रहने वाले उसके मौसेरे भाइयों राकेश व जसबीर ने उससे झगड़ा शुरू कर दिया था। इसी बीच राकेश व जसबीर पिस्तौल लेकर आए और सुनील को गोली मारकर फरार हो गए थे। परिजन सुनील को लेकर अस्पताल में पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने रविवार को खानपुर मेडिकल कालेज में उसका पोस्टमार्टम कराया और सुनील के पिता जयपाल के बयान पर दो भाइयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी जसबीर को गिरफ्तार कर लिया है। उसे सोमवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन


एक साल पहले हुआ था झगड़ा
सुनील के परिजनों ने बताया कि गांव में एक साल पहले पंच पद के लिए चुनाव हुए थे। इसमें सुनील की पत्नी रेनू भी चुनाव लड़ रही थीं। इस कारण सुनील व उसके मौसेरे भाई राकेश व जसबीर में कहासुनी हो गई थी। कई बार दोनों परिवारों में झगड़ा हो चुका था। सुनील खानपुर महिला विवि में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात था। सुनील के पिता जयपाल ने बताया कि उसका बेटा शुक्रवार को ही हरिद्वार से कांवड़ लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। उसके भाई को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
सेठी मलिक, थाना प्रभारी सदर गोहाना

चुनावी रंजिश के चलते मारी थी मौसेरे भाई को गोली, एक गिरफ्तार
पत्नी के पंच का चुनाव लड़ने के दौरान हुआ था मौसेरे भाइयों से झगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed