फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   फैक्टरी से निकलते हुए लाइन में लगने को लेकर पहले भी हुआ झगड़ा, गार्ड दे चुका था गोली मारने की धमकी

फैक्टरी से निकलते हुए लाइन में लगने को लेकर पहले भी हुआ झगड़ा, गार्ड दे चुका था गोली मारने की धमकी

Sun, 17 Mar 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
फैक्टरी से निकलते हुए लाइन में लगने को लेकर पहले भी हुआ झगड़ा, गार्ड दे चुका था गोली मारने की धमकी
‘मेरे बेटे को अक्सर धमकी देता था सुरक्षा गार्ड, अब ले ली जान’
विज्ञापन

पिता बोला- बेटे ने मुझसे कहा तो मैने मजाक करना समझकर बेटे को कर दिया था शांत
अमर उजाला ब्यूरो
राई/सोनीपत। बहालगढ़ के पास स्थित मारियो रस व बिस्कुट फैक्टरी में फोरमैन की हत्या से पहले भी कई बार सुरक्षा गार्ड व फोरमैन की कहासुनी हो चुकी थी। फैक्टरी से बाहर निकलते हुए लाइन में लगकर तलाशी देने को लेकर पहले भी दोनों अक्सर भिड़ चुके थे। सुरक्षा गार्ड ने फोरमैन को पहले भी गोली मारने की धमकी दी थी। जिसे लेकर फोरमैन अपने पिता को भी अवगत कराया था। मृतक के पिता का कहना है कि उन्होंने उसकी इस बात को मजाक समझकर भूलने को कहा था। मुझे क्या पता था सुरक्षा गार्ड ही बेटे की जान ले लेगा।
भिगान गांव में किराए पर कमरा लेकर रहने वाला मकडौली का रवि हुड्डा (25) मारियो फैक्टरी में फोरमैन था। रात को ड्यूटी खत्म होने के बाद वह बाहर जाने की जल्दी में गेट पर पहले अपनी तलाशी देेने की बात कहता था। सुरक्षा गार्ड रामकरण का इसी को लेकर कई बार उससे झगड़ा हो चुका था। यहां तक की सिक्योरिटी गार्ड उसे जान से मारने की धमकी भी दे चुका था। शुक्रवार रात को भी बाहर जाने की जल्दी में फिर कहासुनी हो गई। जब रवि ने मजबूरी बताकर पहले उसकी तलाशी लेने व उसे बाहर जाने देने को कहा तो रामकरण गुस्से में आ गया था। बताया गया है कि जब वह रवि बाहर जाने के लिए कहने लगा तो रामकरण ने उसे धक्का देकर लाइन में लगने को कहा। फैक्टरी में फोरमैन के पद पर होने के चलते रवि ने उसे बेहतर तरीके से पेश आने को कहा तो दोनों में गाली गलौच हो गया। इसी बीच रामकरण ने गोली मारने की धमकी दे डाली। इसी बीच गार्ड रामकरण ने दो गोली चला दीं जोकि रवि के हाथ और पेट में लगीं। बाद में रामकरण वहां से बंदूक लहराता हुआ फरार हो गया था। रवि को अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रवि के पिता जगबीर ने बताया कि उसका बेटा रवि अक्सर कहता था कि फैक्टरी का सुरक्षा गार्ड रामकरण उससे झगड़ा करता रहता है। वह उसे कई बार मारने की धमकी दे चुका है। तब मैंने उसे कहा था कि वह मजाक करता होगा। साथ ही अपने बेटे को ही शांत रहने को कहा था। उसे क्या पता था कि एक दिन सुरक्षा गार्ड उसके बेटे की जान ले लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथियों ने पहले बंदूक छीनी, फिर दोबारा बंदूक लेकर चलाई गोलियां
सुरक्षा गार्ड से फोरमैन रवि का विवाद हो रहा था इसी बीच एक साथी कर्मी ने उससे बंदूक छीन ली। इतना ही नहीं बंदूक छीनकर पास ही खड़े एक अन्य गार्ड को पकड़ा दी। जिसके बाद रवि बाहर जाने लगा तो इसी दौरान रामकरण ने अपनी बंदूक दूसरे गार्ड के हाथ से छीन ली और सीधा रवि पर फायर कर दिया। पहली गोली रवि के पेट में लगी और दूसरी गोली उसके दाहिने हाथ में लगी थी।

पिता-पुत्र पहले सोनीपत में करते थे नौकरी
जगबीर ने बताया कि वह लड़सौली स्थित होमड बैकरीज में काम करता है। बेटा भी पहले यहीं काम करता था। बाद में बेटे को मारियो रस व बिस्कुट फैक्टरी में फोरमैन की नौकरी मिल गई। जिसके बाद परिवार के साथ भिगान में किराए पर कमरा लेकर रहने लगा।

--
फैक्टरी में कर्मी की हत्या के मामले में सभी तथ्य जुटाए जा रहे हैं। सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जाएगी। जिससे उसमें कुछ सबूत मिल सके। पुलिस आरोपी की तलाश को लगातार दबिश दे रही है।
नरेश कुमार, चौकी प्रभारी बहालगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed