फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कंपनी के मॉल के साथ हेराफेरी, दो नामजद

कंपनी के मॉल के साथ हेराफेरी, दो नामजद

Fri, 16 Feb 2018 01:09 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
कंपनी के मॉल के साथ हेराफेरी, दो नामजद
कंपनी के मॉल के साथ हेराफेरी, दो नामजद
विज्ञापन

-सोनीपत से नेपाल भेजा था सामान, आधे सामान की नहीं मिली रसीद
अमर उजाला ब्यूरो,
सोनीपत। सिटी थाना क्षेत्र में कंपनी के सामान के साथ हेराफेरी करने व सामान को सही स्थान पर नहीं भेजने का मामला सामने आया है। कंपनी के मैनेजर ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दिल्ली के संजय गांधी ट्रासपोर्ट नगर निवासी संदीप ने बताया कि वह एक कंपनी में मैनेजर है। उनकी कपंनी सामान को ट्रकों द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजती है। 23 अक्टूबर 2017 को कपंनी का मॉल सोनीपत से नेपाल के लिए भेजा गया था। जिसको लेकर उन्होंने दिल्ली स्थित ट्रासपोर्ट कपंनी से करार किया था। उनका मॉल नेपाल में दो कंपनियों में जाना था। सामान को सोनीपत से ट्रक में लादकर नेपाल के लिए ट्रक निकल गया। उसके बाद एक कंपनी में सामान छोड़कर दूसरी कपंनी में नहीं गया। ट्रक चालक के पास महज एक कंपनी के सामान की रसीद मिली। दूसरी कंपनी के सामान की रसीद नहीं मिली तो मामले की जांच की गई। ट्रक चालक अपना खर्च लेने के लिए कंपनी में पहुंचा, लेकिन सामान को कपंनी में सौंपने की रसीद नहीं दे सका। उन्होंने रसीद मांगी तो वह रसीद लाने बात कहकर कंपनी से चला गया, लेकिन बाद में वापस नहीं आया। चालक व ट्रांसपोर्टर ने उनके साथ धोखाधड़ी कर उनकी अमानत में खयानत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed