फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पत्नी से किया अभद्र व्यवहार तो कर दी थी ममेरे साले की हत्या, साथी सहित गिरफ्तार

पत्नी से किया अभद्र व्यवहार तो कर दी थी ममेरे साले की हत्या, साथी सहित गिरफ्तार

Sat, 14 Oct 2017 11:55 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
पत्नी से किया अभद्र व्यवहार तो कर दी थी ममेरे साले की हत्या, साथी सहित गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
हाईवे पर गांव कुराड़ के पास अपने ममेरे साले की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने उसके साथी सहित गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव कुराड़ निवासी दीपक व उसका साथी सुमित है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने बताया है कि ममेरे साले ने उसकी पत्नी से अभद्र व्यवहार किया था। जिसके चलते ही उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस साक्ष्य जुटाने में जुट गई है।
गांव फतेहपुर निवासी बिजेंद्र (32) का शव वीरवार रात को गांव कुराड़ के पास झाड़ियों में मिला था। बिजेंद्र के पिता प्रेम सिंह ने पुलिस को बताया था कि उसका बेटा बिजेंद्र अपनी फुफेरी बहन के घर गांव कुराड़ गया था। वह उन्हें बताकर गया था कि उसके फुफेरे बहनोई दीपक ने उसे बुलाया है। दीपक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके बेटे की हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

मामले में कार्रवाई करते हुए एसआई वशिष्ठ कादियान की टीम ने आरोपी दीपक व उसक साथी सुमित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी दीपक ने प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस का बताया है कि बिजेंद्र ने उसकी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार किया था। जिसके चलते उसने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावरों को भी लगे चाकू
गिरफ्तार आरोपी दीपक व सुमित को भी चाकू लगे हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जब वह बिजेंद्र पर हमला कर रहे थे तो इसी दौरान आपस में भी उनके हाथों में चाकू लग गए थे। बाद में उन्होंने पुलिस को बरगलाने का प्रयास भी किया था कि अज्ञात कार सवारों ने उन पर हमला किया था। उन्होंने उसके साले की हत्या कर दी और उन्हें घायल कर दिया। हालांकि पुलिस की कड़ाई से हुई पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

वर्जन
कुराड़ के पास युवक की हत्या के मामले में उसके फुफेरे बहनोई व एक अन्य को काबू किया गया है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी ने बताया कि उसके ममेरे साले ने उसकी पत्नी से अभद्र व्यवहार किया था। इस कारण उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
वशिष्ठ कादियान, जांच अधिकारी, मुरथल थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed