फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पिस्टल लेकर हमला करने घुसे तीन हमलावरों में से एक को लगी गोली, घायल

पिस्टल लेकर हमला करने घुसे तीन हमलावरों में से एक को लगी गोली, घायल

Wed, 05 Dec 2018 01:01 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
पिस्टल लेकर हमला करने घुसे तीन हमलावरों में से एक को लगी गोली, घायल
तीन हमलावरों में से एक को लगी खुद के पिस्टल की गोली, घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। गांव बली कुतुबपुर में जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति के घर में घुसकर हमला करने गए हमलावर को ही गोली लग गई। घर का मालिक बाल-बाल बचा गया। उसने मामले की शिकायत खुबडू झाल चौकी पुलिस में दी। पुलिस ने तीनों हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है।

बली कुतुबपुर निवासी सतेंद्र उर्फ बिल्लू, राजेश व राकेश सोमवार की रात जमीनी विवाद की रंजिश में गांव के ही राजेंद्र के घर हमला करने गए थे। वह हाथ में पिस्टल लेकर पहुंचे थे। राजेंद्र उस समय घर मौजूद नहीं था। उसका पिता रामफल घर पर था। तीनों हमलावरों ने जब रामफल को गोली मारने का प्रयास किया तो रामफल अपना बीच-बचाव करने के लिए उनसे उलझ गया। तभी अचानक पिस्टल से गोली चली और फर्श से टकरा कर सीधे राजेश के हाथ में जा लगी। जिससे वह घायल हो गया। इस पर तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए। रामफल ने मामले की शिकायत खुबडू झाल पुलिस चौकी में दी। शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और कार्रवाई करते हुए राजेश व राकेश को गिरफ्तार कर लिया। राजेश को अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी मिली तो पुलिस ने उसे काबू कर लिया। फिलहाल तीसरा आरोपी सतेंद्र उर्फ बिल्लू फरार चल रहा है, पुलिस उसका भी पता लगाने का प्रयास कर रही है। चौकी प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि जल्द ही सतेंद्र उर्फ बिल्लू को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed