फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   दिल्ली के कॉलेज में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

दिल्ली के कॉलेज में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

Wed, 27 Jun 2018 12:45 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के कॉलेज में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
दिल्ली के कॉलेज में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सदर थाना क्षेत्र के गांव की महिला का दिल्ली के कॉलेज में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने में आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश को दबिश शुरू कर दी है। सदर थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली 26 वर्षीय महिला ने बताया कि उनके गांव के मेघराज ने उसे दिल्ली के एक कॉलेज में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। महिला ने बताया कि इसी बहाने आरोपी उनके घर आता जाता था। उसने आरोप लगाया कि 17 जून की रात को वह घर पर अकेली थी। उसका पति बाहर गया था। इसी दौरान आरोपी उसके घर में आ गया। आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जिससे वह घबरा गई। बाद में उसने मामले से अपने ससुराल पक्ष के लोगों को अवगत कराया। जिस पर सदर थाना पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी दलबीर दांगी ने बताया कि महिला के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed