फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   घर के सामने की छेड़छाड, भाई को पिस्टल दिखाकर दी दुष्कर्म की धमकी

घर के सामने की छेड़छाड, भाई को पिस्टल दिखाकर दी दुष्कर्म की धमकी

Thu, 28 Dec 2017 12:23 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
घर के सामने की छेड़छाड, भाई को पिस्टल दिखाकर दी दुष्कर्म की धमकी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। सदर थाना के अंतर्गत एक गांव में एक युवती के साथ ग्रामीण सोमबीर ने पहले छेड़खानी की और बाद में भाई के सामने ही दुष्कर्म की चेतावनी दी। आरोपी ने पिस्तौल दिखा कर युवती के भाई को जान से मारने की धमकी भी दी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने सोमबीर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। युवती ने सदर थाना में शिकायत दी कि 18 दिसंबर को गांव का ही सोमबीर उसके घर के सामने आया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी फरार हो गया। उसी दिन युवती अपने भाई के साथ खेत में गई थी, जहां आरोपी सोमबीर भी पहुंच गया। युवती का आरोप है कि सोमबीर ने उसके भाई के सामने ही उसके साथ दुष्कर्म करने की चेतावनी दी। आरोपी ने पिस्तौल दिखा कर उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। युवती ने घर पहुंच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। युवती के परिजन सोमबीर के घर वालों से शिकायत करने पहुंचे तो उन्हें ही धमकाने लगे। आरोप है कि 23 दिसंबर को आरोपी शराब के नशे में उनके घर के सामने आया और युवती के परिजनों को गाली देने लगा। अगले दिन आरोपी ने युवती के भाई के मोबाइल फोन पर कॉल करके उसे जान से मारने की धमकी देते हुए गालियां भी दी। युवती ने महिला हैल्प लाइन नंबर पर फोन करके शिकायत की। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed