फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   जीजा-साले पर चाकू से हमला, गंभीर

जीजा-साले पर चाकू से हमला, गंभीर

Mon, 25 Sep 2017 06:03 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
जीजा-साले पर चाकू से हमला, गंभीर
जीजा-साले पर चाकू से हमला, गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो,
सोनीपत। गांव देवडू में पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के जीजा-साले पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें महिला मेडिकल कालेज अस्पताल, खानपुर रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजनों ने उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

देवडू निवासी सद्दाम ने बताया कि वह अपने जीजा दिल्ली के नजफगढ़ स्थित दीनपुर निवासी यामीन के साथ गांव के जोहड़ की तरफ घूमने गया था। सद्दाम ने बताया कि उनके गांव के पप्पू के परिवार से पुरानी रंजिश है। जब वह जोहड़ पर पहुंचे तो पप्पू का लड़का काबिल उन्हें वहां मिला। वह उन्हें देखते ही गालियां देने लगा। जिस पर उनकी काबिल से कहासुनी हो गई। इस पर सद्दाम अपने जीजा यामीन के साथ कार में सवार होकर गांव की तरफ आ गया। इस पर जब वह चौपाल वाली गली में पहुंचे तो इसी दौरान काबिल, उसका भाई फिरोज, मां बाला, संतरा, शौकत की पत्नी और दो बेटे पहले से ही गली में खड़े मिले। उन्होंने उनकी कार को रुकवा लिया और उन्हें नीचे उतार दिया। उनके नीचे उतरते ही काबिल ने उस पर और उसके जीजा पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। उनकी चीख सुनकर उनके परिजन भी वहां आ गए। जिस पर हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों ने सद्दाम और यामीन को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें खानपुर रेफर कर दिया। परिजन उनका निजी अस्पताल में उपचार करवा रहे हैं। मामले की सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने सद्दाम के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
दो युवकों को चाकू मारकर घायल किया गया है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें काबू कर लिया जाएगा।
वीरेंद्र राव, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed