फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सरिया से जानलेवा हमला करने के दोषी को चार साल कैद

सरिया से जानलेवा हमला करने के दोषी को चार साल कैद

Wed, 01 Aug 2018 01:09 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
सरिया से जानलेवा हमला करने के दोषी को चार साल कैद
सरिये से जानलेवा हमला करने के दोषी को चार साल कैद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अश्विनी कुमार की अदालत ने युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में सुनवाई करते हुए एक आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को चार साल कैद की सजा सुनाई है। मामले में दो आरोपियों को बरी कर दिया गया। कोट मोहल्ला गन्नौर निवासी सुनीता ने 19 अक्तूबर, 2014 को शिकायत दी थी कि वह 18 अक्तूबर, 2014 को अपने भांजे शास्त्री नगर गन्नौर निवासी हरीश के साथ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चिराग गार्डन में गई थी। जब वह उसके साथ वापस लौट रही थी तो कोट मोहल्ला में पहुंचने पर कोट मोहल्ला निवासर तरुण, संजय व एक अन्य ने उसके भांजे पर हमला कर दिया था। आरोपियों ने सरिया, लाठी व डंडे से उसके भांजे पर जानलेवा हमला किया था। जिसमें वह बेसुध हो गया था। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामले में सुनीता के बयान पर केस दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तरुण, संजय व समालखा निवासी विशाल को गिरफ्तार किया था। मामले की सुनवाई करते हुए मंगलवार को एएसजे अश्विनी कुमार की अदालत ने तरुण को दोषी करार दिया है। उस पर 10 हजार रुपये जुर्माना भी किया गया। वहीं मामले में अदालत ने संजय व विशाल को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed