{"_id":"5b1ece3e4f1c1bf96e8b7a80","slug":"51528745534-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से कुचलकर व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से कुचलकर व्यक्ति की मौत
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार से कुचलकर व्यक्ति की मौत
सोनीपत। शहर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित हैफेड गोदाम के पास कार से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
गांव महमूदपुर निवासी सुधीर रविवार को अपने दामाद गांव बुटाना निवासी मंजीत के साथ किसी काम से औद्योगिक क्षेत्र में आया था। जब वह औद्योगिक क्षेत्र में पैदल ही हैफेड गोदाम के पास पहुंचे तो इसी दौरान एक कार ने सुधीर को कुचल दिया। हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गए। सुधीर का दामाद अपने ससुर को लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।