फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   भाई की मौत के बाद फंदा लगाने वाली महिला ने भी तोड़ा दम

भाई की मौत के बाद फंदा लगाने वाली महिला ने भी तोड़ा दम

Mon, 14 May 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
भाई की मौत के बाद फंदा लगाने वाली महिला ने भी तोड़ा दम
भाई की मौत के बाद फंदा लगाने वाली विवाहिता ने भी तोड़ा दम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा/सोनीपत।
गांव खांडा में मायके में रह रही बहन को ले जाने से जीजा के इंकार करने पर आहत होकर जान देने वाले युवक की मौत के बाद फंदे पर लटकी विवाहिता ने भी दम तोड़ दिया। महिला पीजीआई, रोहतक में उपचाराधीन थी। पुलिस ने मामले में उसके पति के खिलाफ पहले ही आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
गौर हो कि गांव खांडा निवासी अमित (24) ने बुधवार रात करीब 11 बजे अपने प्लॉट में जाकर दरवाजे की चौखट में तार से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसका पता लगने पर अमित की बहन रीना ने भी घर के अंदर पंखे पर लटक कर आत्महत्या का प्रयास किया था। उसे गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया था। जहां उसने रविवार सुबह दम तोड़ दिया। अमित के पिता राज सिंह ने बेटी के पति प्रमोद पर बेटे को आत्महत्या के लिए विवश करने का पहले ही मामला दर्ज करा रखा है। राज सिंह ने कहा था कि उसकी बेटी रीना की शादी वर्ष 2011 में दिल्ली के ताजपुर निवासी प्रदीप के साथ हुई थी। शादी के एक साल बाद उसकी बेटी ने लड़के को जन्म दिया था। शादी के दो साल बाद उसकी बेटी व प्रदीप में कहासुनी के बाद वह मायके में रह रही थी। उसका बेटा अमित अपने जीजा को कई बार रीना को घर ले जाने व उसका घर बसाने को कहता था। उसके बावजूद वह उनकी बात नहीं मान रहा था। इससे आहत होकर उसके बेटे ने फंदा लगाकर जान दी थी। जिसके बाद रीना ने अपने अकेले भाई के फंदा लगाने का पता लगते ही घर में फंदा लगाकार आत्महत्या का प्रयास किया था। गंभीर हालत मेें उसे पीजीआई, रोहतक में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पहुंची खरखौदा थाना पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस पहले ही प्रदीप के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन

---
खांडा गांव में भाई-बहन ने फंदा लगा लिया था। जिसमें भाई की पहले ही मौत हो गई थी। अब उसकी बहन ने दम तोड़ दिया है। उसका पीजीआई रोहतक में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कुमार, जांच अधिकारी, थाना खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed