सजा: छह साल की बच्ची से अश्लील हरकत करने के दोषी को 5 साल की कैद, 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया
जुलाई 2020 में एक महिला ने सोनीपत सदर थाने में मामला दर्ज कराया था। अब आरोपी को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए कैद व जुर्माने की सजा सुनाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत जिले की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरुचि अतरेजा सिंह की अदालत ने छह साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को पांच साल कैद व 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
यह भी पढ़ें ः हरियाणा : बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला के आवास पर तैनात कर्मचारी के पिता मिले कोरोना संक्रमित
सोनीपत सदर थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने 14 जुलाई 2020 को पुलिस को बताया था कि उसकी छह साल की बेटी दूसरी कक्षा की छात्रा है। उसकी बेटी पड़ोसी के घर गाय को आटा डालने गई थी। इसी दौरान उसकी बेटी के साथ घर में मौजूद राजू नाम के युवक ने अश्लील हरकत कर दी थी। उसकी बेटी शोर मचाकर भाग आई थी। बच्ची ने घर आकर मामले से अवगत कराया था। बच्ची की मां की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने छेड़छाड़ और 10 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था।
यह भी पढ़ें ः हरियाणा की बड़ी खबरें : जींद के बद्दोवाल टोल पर धरना खत्म, राम रहीम से पूछताछ करने सुनारिया जेल पहुंची एसआईटी
एएसजे सुरुचि अतरेजा सिंह की अदालत ने राजू को दोषी करार दिया है। दोषी को पांच साल कैद व 25 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि में 10 हजार रुपये पीड़िता को देने के आदेश दिए गए हैं। वहीं जुर्माना न देने पर दोषी को छह माह अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।