{"_id":"5b8c35a342c792401c54d908","slug":"41535915427-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की दुकान का शटर उखाड़कर हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल की दुकान का शटर उखाड़कर हजारों की चोरी
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल की दुकान का शटर उखाड़कर हजारों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के टीकाराम कन्या महाविद्यालय के सामने स्थित मोबाइल की दुकान का शटर उखाड़कर चोर हजारों का सामान उड़ा ले गए। दुकानदार के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जवाहर नगर निवासी शिव कुमार ने बताया कि उसने टीकाराम कन्या महाविद्यालय के सामने हिमांशी टेलीकॉम के नाम से मोबाइल की दुकान खोल रखी है। जब वह सुबह दुकान पर पहुंचा तो उसकी दुकान का शटर उखड़ा मिला। उसने अंदर जाकर देखा तो वहां से नए व पुराने मोबाइल फोन, इनवर्टर बैटरी तथा अन्य सामान गायब मिला। उसने मामले से सिटी थाना पुलिस को अवगत कराया। सिटी थाना पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।