{"_id":"5ab2b5b04f1c1b00768b6e92","slug":"41521661360-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हौद में डूबने से चार वर्षीय बच्चे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हौद में डूबने से चार वर्षीय बच्चे की मौत
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
राई। गांव खेवड़ा में खेलते हुए पशुओं को पानी पिलाने के लिए बनाए हौद में डूबने से चार साल के बच्चे की मौत हो गई। परिजन ने बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव खेवड़ा निवासी देवेंद्र का बेटा अर्जुन (4) घर में ही खेल रहा था। खेलते-खेलते वह परिजनों से दूर चला गया। जब काफी देर तक अर्जुन दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच परिजन की निगाह घर में पशुओं को पानी पिलाने के लिए बनाई गई हौद पर पड़ी। अर्जुन हौद में पड़ा दिखाई दिया। बच्चे को तुरंत निकाल कर नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बच्चे की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रोकर बुरा हाल है।